{"_id":"bf9b4eb0fc499ff6a81fd51272c0f95a","slug":"fifa-hindi-news-mexico-vs-netherlands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको को आउट कर आगे की राह तय करना चाहेगा नीदरलैंड्स","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैक्सिको को आउट कर आगे की राह तय करना चाहेगा नीदरलैंड्स
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉबिन वान पर्सी और अर्जेन राबेन के दमदार अटैक की उम्मीद लिए जब नीदरलैंड्स की टीम रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा मैक्सिको को नॉकआउट करने का होगा।
विज्ञापन
चिली के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में वान पर्सी को निलंबित कर दिया गया था लेकिन मैक्सिको के खिलाफ फोर्टालेजा (ब्राजील) में खेलने जाने मैच में वह अपने साथी राबेन के साथ मजबूत अटैक के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
इस जोड़ी ने जर्मनी के थामस मूलर, अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार के 4 गोलों के बाद टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में 3-3 गोल करते हुए शानदार खेल दिखाया है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 वर्ल्ड कप में 10 गोल के साथ डच टीम ग्रुप चरण की सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली टीम है।
हालांकि मैक्सिको ने भी ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया और कैमरून को परास्त किया और ब्राजील को ड्रॉ खेलने के लिए मजबूर किया।
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए कुल 6 मैचों में से डच टीम ने 3 मैच जीते और मैक्सिको ने 2 मैच जीते जबकि एक गोलरहित मैच खेला।
इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में कोस्टा रिका और बेल्जियम के साथ मैक्सिको उन टीमों में से है जिसने केवल एक गोल खाया है। इससे पहले वर्ष 1970 और 1986 में मेजबान देश के रूप में मैक्सिको सिर्फ 2 बार अंतिम 16 में पहुंच सका था।