फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: korea vs algeria

कोरिया को हराना अल्जीरिया के लिए बड़ी चुनौती

Sat, 21 Jun 2014 04:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Jun 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: korea vs algeria
बेल्जियम के खिलाफ पिछले मैच में वर्ल्ड कप में अपने 28 वर्षों के गोल का सूखा खत्म करने के बाद अल्जीरिया की टीम रविवार को पोर्टो एलेग्रे में दक्षिण कोरिया के खिलाफ ग्रुप-एच मुकाबले में अपनी तकदीर बदलने उतरेगी।
विज्ञापन


इस ग्रुप में 1 जीत के साथ बेल्जियम शीर्ष पर है जबकि कोरिया और रूस पिछला मैच ड्रॉ खेलकर 1-1 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

अल्जीरिया पिछले मैच में ग्रुप की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम बेल्जियम से 2-1 से शिकस्त झेल चुका है लेकिन उसे अब भी अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीद है और टीम बिएरा रियो स्टेडियम में कोरिया के खिलाफ बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप में चौथी बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट में कभी भी पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी है, यदि उसे कुछ समय और ब्राजील में रूकना है तो कोरिया के खिलाफ बेहतर परिणाम निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 5 वर्ल्ड कप अभ्यास मैचों में 11 गोल खा चुकी कोरियाई टीम के कैंप में अल्जीरिया के खिलाफ ज्यादा आत्मविश्वास नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed