{"_id":"f1fa4739e3db7a18b7d1fc912e102838","slug":"fifa-hindi-news-germany-have-plan-for-lionel-messi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी को बड़ी सफलता, मेस्सी का तोड़ निकालने का दावा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जर्मनी को बड़ी सफलता, मेस्सी का तोड़ निकालने का दावा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी ने रविवार को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनल मेस्सी को रोकने का तोड़ निकाल लिया है।
जर्मनी के सहायक कोच हसी फ्लिक ने बताया कि हमारे पास मेस्सी का सामना करने के लिए एक विशेष योजना है लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी देने से मना कर दिया।
फ्लिक ने कहा, "हमने देखा कि नीदरलैंड्स ने मेस्सी को कैसे रोका लेकिन उनके लिए हमारे पास भी एक विशेष योजना है। हालांकि मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता। हम एक अच्छी टीम और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सामना करने की तरफ देख रहे हैं। उनके पास टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है।"
इसी तरह डिफेंडर बेनेडिक्ट होइवीडीस ने कहा, "जर्मन डिफेंस मेस्सी को उतनी ही गंभीरता से लेगा जितना उसने ग्रुप चरण में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लिया था। हमें मेसी के गोल करने के मौकों को रोकना और खतरनाक स्थितियां पैदा करना है।"