{"_id":"ba2edf1624189f03cd5609911995981a","slug":"fifa-hindi-news-argentina-wins-first-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल बाद मेस्सी ने वर्ल्ड कप में दागा अपना पहला गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
8 साल बाद मेस्सी ने वर्ल्ड कप में दागा अपना पहला गोल
आदेश कुमार गुप्त
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फुटबॉल में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। लेकिन इस दिन 3 में से जिस मुकाबले का सभी फुटबॉलप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था वह स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी की टीम अर्जेंटीना और बोस्निया एंड हर्जेगोविना के बीच।
विज्ञापन
इस मैच को अर्जेंटीना ने 2-1 से अपने नाम किया।
फुटबॉलप्रेमियों को मेस्सी का जादू देखने को मिला लेकिन इसके लिए उन्हें 65 मिनट तक इंतज़ार करना पड़ा। मेस्सी ने एक शानदार पास पर बोस्निया एंड हर्ज़ेगोविना के दो डिफेंडरो को छकाते हुए एक दमदार शॉट गोलबॉक्स की तरफ लगाया दो गोल पोस्ट से टकराते हुए जाल में समा गया।
विज्ञापन
मेस्सी ने आठ साल बाद वर्ल्ड कप में गोल दागा है। इससे पहले उन्होंने 2006 में गोल किया था।
इसके अलावा मेस्सी ने कई बेहतरीन मूव भी अर्जेंटीना के लिए बनाए। वैसे अर्जेंटीना के लिए पहला गोल तब आया जब बोस्निया के कोलासिनेक बॉल क्लियर करने की कोशिश में टीम पर ही आत्मघाती गोल कर बैठे।
विज्ञापन
हालांकि बोस्निया के इबीसेविच ने 84वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना की जीत की चमक को थोड़ा कमजोर जरूर किया।