फीफा और एशियाई परिसंघ ने क्वालीफाइंग मैच को टाला, अगले साल खेले जाएंगे क्वालीफायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की मार एक बार फिर से फुटबॉल के टूर्नामेंट पर पड़ी है। 2022 में कतर में होने वाले फीफा विश्व कप और एएफसी एशियाई कप 2023 के लिए आगामी क्वालीफाइंग मैच को फीफा और एशियाई परिसंघ ने संयुक्त रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है।
अब ये मुकाबले 2021 में फिर से खेले जाएंगे। ये अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच इन बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अक्तूबर-नवंबर 2020 की विंडो में आयोजित होने थे, लेकिन इन्हें अब 2021 में आयोजित किया जाएगा। फीफा ने अभी ये एलान नहीं किया है कि ये मैच कब और कहां खेले जाएंगे।
FIFA & Asian Confederation have jointly decided that the upcoming qualifying matches for FIFA World Cup Qatar 2022 & AFC Asian Cup China 2023,originally scheduled to take place during international match windows in October & November 2020,will be rescheduled to 2021:FIFA #COVID19 pic.twitter.com/YgJw7CsKaT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 12, 2020