फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA and LOC delegations inspected DY Patil Stadium in Navi Mumbai ahead of U-17 Women’s World Cup

फीफा के दल ने किया मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम का दौरा, तैयारियों को बताया संतोषजनक

Sun, 01 Dec 2019 09:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Dec 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
FIFA and LOC delegations inspected DY Patil Stadium in Navi Mumbai ahead of U-17 Women’s World Cup
फीफा - फोटो : indian football twitter

विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा के अधिकारियों की टीम ने यहां नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम का मुआयना किया और तैयारियों की प्रगति पर संतोष जताया। यह स्टेडियम अगले साल महिलाओं के अंडर-17 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी के प्रस्तावित स्थलों में से एक है। फीफा अधिकारियों की अगली जांच अगले साल होगी। यह टूर्नामेंट अगले साल दो से 21 नवंबर तक खेला जाएगा।

विज्ञापन


फीफा के प्रोजेक्ट लीड ओलिवर वोग्ट ने कहा कि वह स्टेडियम की सुविधाओं से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा ढांचा अच्छा है। हमारे लिए यह भी काफी अहम है कि यहां पर ऐसी मजबूत टीम है जो पहले भी फीफा विश्व कप की मेजबानी कर चुकी है और उसे इसका काफी अच्छा अनुभव है। इंसान की प्रकृति होती है कि वह हर बार बेहतर से बेहतर होना चाहता है और हम यही करना चाहेंगे ताकि सुनिश्चित कर सकें कि सभी टीमों को यहां सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिले।’ फीफा दल के साथ स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) के सदस्य भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed