फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fc goa beats mumbai city fc by 5-0 in indian super league season 5

ISL-5: गोवा के सामने बेबस दिखी मुंबई, मिली 5-0 से करारी हार 

Thu, 25 Oct 2018 03:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
fc goa beats mumbai city fc by 5-0 in indian super league season 5
fc goa vs mumbai city fc

एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में बुधवार को अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से हरा दिया। इस सीजन में गोवा की ये लगातार दूसरी जीत है। 

विज्ञापन


वहीं, इस सीजन में जीत से खाता खोलने वाली मुंबई सिटी एफसी की ये दूसरी हार है। इस जीत के साथ ही गोवा की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई सिटी एफसी सातवें स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन


इस मुकाबले में गोवा ने पहला गोल किया। गोवा की तरफ से कोरो ने छठे मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मुम्बई ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा की तरफ से 55वें मिनट में बौमोस ने दूसरा, 61वें मिनट में इदू बेदिया ने तीसरा, मिग्युएल फर्नाडेज ने 84वें मिनट में एक और गोल करते हुए मुंबई पर 4-0 की बढ़त दिला दी। एक के बाद एक गोल देखकर इसके बाद मुम्बई काफी दबाव में आ गई थी।


गोवा की आक्रमकता यहीं नहीं रुकी, इंजुरी टाइम में अहमद जाहो ने एक और गोल कर मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से हराने में कामयाब रही। इस पूरे मुकाबले में मुंबई गोवा के सामने में बेबस नजर आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed