फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fans Demands argentina Football World Cup star Julian Alvarez to break up with his girlfriend Maria Ferrero

Julian Alvarez: अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले स्टार खिलाड़ी से फैंस की मांग- गर्लफ्रेंड से ब्रेक अप करो

Wed, 04 Jan 2023 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 09:51 PM IST
सार

अर्जेंटीना के 20,000 हजार फैंस ने याचिका पर हस्ताक्षर कर अल्वारेज से मांग की है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लें। माना जा रहा है कि पूरा मामला एक सेल्फी से जुड़ा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Fans Demands argentina Football World Cup star Julian Alvarez to break up with his girlfriend Maria Ferrero
जूलियन अल्वारेज और उनकी गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा करने वाले जूलियन अल्वारेज की गर्लेफ्रेंड से फैंस खासे नाराज हैं। अर्जेंटीना के फैंस ने अल्वारेज से कहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड मारिया एमिला फेरेरो से ब्रेक अप कर लें। 20,000 हजार से अधिक फैंस ने एक याचिका पर हस्ताक्षर भी किए हैं, जिसमें अल्वारेज से मांग की गई है कि वह मारिया एमिला फेरेरो के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लें। 
विज्ञापन


22 साल के अल्वारेज ने अर्जेंटीना को विश्व कप में जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने अहम मौकों पर मेसी के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए गोल किए थे। इसके बाद अर्जेंटीना की पूरी टीम एक बस की छत पर बैठकर फैंस के साथ रोड शो में शामिल हुई थी। इस दौरान मारिया भी अल्वारेज के साथ थी। इस दौरान रोड शो में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस दौरान मारिया ने कथित तौर पर अल्वारेज को युवा फैंस के साथ सेल्फी लेने से रोक दिया था। इसी वजह से फैंस मारिया से नाराज हैं। 
विज्ञापन


फीफा विश्व कप में अल्वारेज ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना के लिए सात मैचों में चार गोल किए। वह टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। केवल लियोनेल मेसी ने इस विश्व कप में अर्जेंटीना के लिए अल्वारेज से ज्यादा गोल किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्वारेज अब मैनचेस्टर सिटी के लिए क्लब मैचों में खेलते दिखेंगे। सिटी ने उन्हें रिवर प्लेट से 14 मिलियन यूरो (लगभग 122 करोड़ रुपये) की कीमत पर खरीदा है। अल्वारेड की तुलना कई महान खिलाड़ियों से की जा रही है।


22 साल के अल्वारेज दो साल तक रियल मैड्रिड एकेडमी में भी रहे, लेकिन उन्हें इस क्लब का अनुबंध नहीं मिला। अल्वारेज फ्रंट लाइन में कई अलग-अलग जगहों पर खेल सकते हैं। रिवर प्लेट के लिए अल्वारेज 26 मैच में 18 गोल कर चुके हैं। हालांकि, अल्वारेज और फेरेरो विवादों से काफी दूर हैं और दोनों लगभग चार साल से साथ हैं। 2023 में भी ये दोनों साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed