{"_id":"5ef8cffeb6bf8f4e706f1d66","slug":"faced-with-financial-crisis-east-bengal-team-expected-to-play-in-isl-possibility-of-new-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय संकट से जूझ रही ईस्ट बंगाल की टीम को आईएसएल में खेलने की उम्मीद, नए करार की संभावना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वित्तीय संकट से जूझ रही ईस्ट बंगाल की टीम को आईएसएल में खेलने की उम्मीद, नए करार की संभावना
Sun, 28 Jun 2020 10:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
East Bengal
- फोटो : सोशल मीडिया
ईस्ट बंगाल के इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलने की संभावना बढ़ गई है। टीम के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की मदद से क्लब का एक निवेशक के साथ करार अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसके बाद उसके इस चर्चित फुटबॉल लीग में भागीदारी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल के अधिकारी ने कहा, ‘सरकार निवेशक दिलाने में मदद कर रही है और बातचीत चल रही है। सब कुछ तय होने पर हम इसकी घोषणा करेंगे।’
मशहूर फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल का शताब्दी स्थापना दिवस एक महीने बाद होना है लेकिन पूर्व निवेशक और पिछले दो सत्र से टीम के प्रायोजक क्वेस क्रॉप के हटने से क्लब वित्तीय संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन अब राज्य के पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक नेताओं ने इस 100 साल पुराने क्लब का समर्थन किया है लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या ईस्ट बंगाल भी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान की राह पर चलता है या नहीं। बागान मौजूदा चैंपियन एटीके का हिस्सा बनने से आईएसएल से जुड़ चुका है।
विज्ञापन