{"_id":"5ed10c678ebc3e90955a7c9c","slug":"fa-cup-final-scheduled-for-august-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफए कप का फाइनल एक अगस्त को होगा, कोरोना संक्रमण की वजह से बीच में रोका गया था टूर्नामेंट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एफए कप का फाइनल एक अगस्त को होगा, कोरोना संक्रमण की वजह से बीच में रोका गया था टूर्नामेंट
Fri, 29 May 2020 06:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 29 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
एफए कप
- फोटो : ट्विटर
इंग्लिश फुटबॉल संघ ने शुक्रवार को एफए कप के मुकाबलों के लिए अस्थायी तारीखों की घोषणा की, जिसके अनुसार इसका फाइनल एक अगस्त को खेला जाएगा। कोरोना वायरस के कारण खेलों का कार्यक्रम काफी बाधित हुआ है।
विज्ञापन
प्रीमियर लीग की योजना 17 जून से सत्र बहाल करने की है और एफए कप भी बहाल होने की सूची में शामिल हो गया है। कोविड-19 महामारी के चलते एफए कप क्वार्टरफाइनल से पहले ही रोकना पड़ा था, लेकिन टूर्नामेंट के आयोजकों को उम्मीद है कि यह अब प्रीमियर लीग के साथ ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम आठ के चार मैच 27 और 28 जून को खेले जाएंगे, लेकिन अभी फैसला नहीं हुआ कि इन्हें घरेलू मैदान पर या दूसरी टीम के मैदान पर खेला जाएगा या फिर तटस्थ स्थलों पर। सेमीफाइनल 11 और 12 जुलाई को होंगे जबकि फाइनल हमेशा की तरह वेम्बले पर एक अगस्त को होगा। सभी मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन