फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   European Qualifiers: England beat Scotland 3-1 thanks to Harry Kane-Bellingham goal, Italy-Spain also won

European Qualifiers: हैरी केन-बेलिंघम के गोल के चलते इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 3-1 से हराया, इटली-स्पेन भी जीते

Wed, 13 Sep 2023 10:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

बेलिंघम ने इंग्लैंड के लिए भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने एक गोल के अलावा हैरी केन को गोल करने में मदद की।

विज्ञापन
European Qualifiers: England beat Scotland 3-1 thanks to Harry Kane-Bellingham goal, Italy-Spain also won
जूड बेलिंघम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उभरते सितारे जूड बेलिंघम और अनुभवी हैरी केन के गोल की बदौलत इंग्लैंड ने यूरोपियन क्वालिफायर में स्कॉटलैंड को 3-1 से परास्त कर दिया। वहीं स्पेनिश सॉकर के पूर्व अध्यक्ष लुइस रुबियालेस के इस्तीफे के तुरंत बाद स्पेन ने साइप्रस पर 6-0 से बड़ी जीत दर्ज की। इटली ने भी यूक्रेन को 2-1 से हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप में अपने क्वालिफाई करने की उम्मीदों को बनाकर रखा है।
विज्ञापन


रियल के लिए पांच गोल कर चुके हैं बेलिंघम
इस वर्ष जून में बोरसिया डॉर्टमुंड से लगभग 1153 करोड़ रुपये में रियल मैड्रिड जाने वाले बेलिंघम ने इंग्लैंड के लिए भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने एक गोल के अलावा हैरी केन को गोल करने में मदद की। बेलिंघम इस सत्र में रियल के लिए चार मैचों में पांच कर चुके हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपने खेल से बता दिया कि यूरोपियन चैंपियनशिप में वह इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ी होंगे। इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल करने वाले फिल फोडेन ने बेलिंघम के बारे में कहा कि वह अपनी उम्र से भी ज्यादा परिपक्व हैं। उनके पास अनोखी और अपार प्रतिभा है। बेलिंघम का कहना है कि वह यूक्रेन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे, लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ वह अपने सर्वश्रेष्ठ के नजदीक थे। इंग्लैंड के हैरी मैग्वायर ने आत्मघाती गोल कर स्कोर 1-3 किया।
विज्ञापन


इटली की यूक्रेन पर राहत भरी जीत
वहीं स्पेन की साइप्रस पर 6-0 से जीत में गावी ने जब 18वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त दिलाई। उसी दौरान फीफा महिला विश्वकप के पुरस्कार समारोह के दौरान स्पेनिश खिलाड़ी हारमोसो को चुंबन लेने वाले रुबियालेस को मैड्रिड की अदालत की ओर सम्मन जारी किए गए। माइकल मरीनो ने 33वें मिनट में गोल किया। इसके बाद स्पेन ने 13 मिनट के अंतराल में चार गोल किए। 70वें मिनट के बाद जोसेलो, फेरान टोरेस ने दो और एलेक्स बाएना ने गोल किए। नए कोच लुसियानो स्पलेट्टी की कोचिंग में खेल रही इटली को पहली जीत मिली। उत्तरी मेसिडोनियो के खिलाफ 1-1 से अप्रत्याशित ड्रॉ खेलने वाली इटली ने डेविड फ्रेटेसी के दो गोल की बदौलत यूक्रेन को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी ने फ्रांस को हराया, मेसी के बिना जीता अर्जेंटीना
जापान के खिलाफ 1-4 से करारी हार खाने के बाद अपना कोचिंग पद खोने वाले हांसी फ्लिक के बिना पहला मैच खेल रहे जर्मनी ने 2018 के विश्व चैंपियन फ्रांस को दोस्ताना मैच में 2-1 से हरा दिया। इस जीत से जर्मनी पर यूरोपियन चैंपियनशिप में गहराए संकट के बादल छंटने की उम्मीद है। पिछले 5 मैचों से बिना जीत के खेल रही जर्मनी के लिए थॉमस मुलर और लेराय सेन ने गोल किए। 0-2 से पिछड़ी फ्रांस के लिए एंटोनी ग्रीजमैन ने पेनाल्टी पर गोल किया। वहीं दक्षिण अमेरिकी विश्वकप क्वालिफायर में लियोनल मेसी के बिना खेल रही अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से हरा दिया। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने मेसी के गोल की बदौलत इक्वाडोर को 1-0 से हराया था। अर्जेंटीना के लिए एंजो फर्नांडीज, निकोलस टैगलियाफिको और निको गोंजोलेज ने गोल किए। अन्य क्वालिफायर में इक्वाडोर ने उरुग्वे पर 2-1 से अप्रत्याशित जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed