फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Europa League: Liverpool beats Austria's LASK club 4-0, Gacapo scores two goals

Europa League: लिवरपूल ने ऑस्ट्रिया के एलएएसके क्लब को 4-0 हराया, अंतिम-16 में जगह बनाई

Sat, 02 Dec 2023 12:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 12:10 AM IST
सार

लिवरपूल ग्रुप-ई में 12 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। टालाउस आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जिसने यूनियन सेंट गिलोइस से गोलरहित ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
Europa League: Liverpool beats Austria's LASK club 4-0, Gacapo scores two goals
लिवरपूल की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोडी गाकापो के दो गोल की मदद से लिवरपूल ने ऑस्ट्रिया के एलएएसके क्लब को 4-0 से शिकस्त देकर यूरोपा लीग फुटबाल चैंपियनशिप के अंतिम-16 में प्रवेश किया। लिवरपूल के लिए अन्य गोल लुइस डियाज और मोहम्मद सलाह ने किया। लिवरपूल ग्रुप-ई में 12 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। टालाउस आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जिसने यूनियन सेंट गिलोइस से गोलरहित ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


मैच में लिवरपूल की शुरुआत अच्छी रही और डियाज ने 12वें मिनट में ही गोल करके टीम का खाता खोल दिया। इसके तीन मिनट बाद ही गाकापाो ने बॉक्स के अंदर से गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। पहले हाफ तक लिवरपूल 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ में लिवरपूल को पेनाल्टी मिल गई और सलाह ने 51वें मिनट में गोल करके टीम को 3-0 से आगे कर दिया। एक समय लग रहा था कि टीम 3-0 के अंतर से ही मैच जीत लेगी, लेकिन गाकापो ने इंजुरी समय (90+2वें मिनट) में गोल करके जीत का अंतर बढ़ा दिया।
विज्ञापन


अन्य मैचें में ग्रुप-एच में लीवरकुसेन पांचों मैच जीतकर शीर्ष पर है जिसने हैकेन को 2-0 से शिकस्त दी। ग्रुप-ए में साउसेक ने वेस्ट हैम को 2-1 से मात दी। ग्रुप-बी में ब्राइटन ने एईके को 1-0 से हराया। यूरोप की दूसरे दर्जे की इस स्पर्धा में हर ग्रुप से शीर्ष टीम अंतिम-16 में पहुंचती है। ग्रुप-जी में रोमा ने सर्वेटे से 1-1 से ड्रॉ खेला। ग्रुप-सी में स्पार्टा ने रियल बेटिस को एक गोल से हराया। ग्रुप-ई में एस्टन विला ने लेजिया वारसॉ को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed