फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro Cup: Spain enters Euro 2024 knockout after Germany defeating champion Italy, England-Denmark match draw

Euro Cup: गत चैम्पियन इटली को हराकर स्पेन यूरो 2024 के नॉकआउट में, इंग्लैंड-डेनमार्क का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा

Fri, 21 Jun 2024 12:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गेलसेनकिरचेन (जर्मनी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गेलसेनकिरचेन (जर्मनी) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jun 2024 12:54 PM IST
सार

स्पेन पिछले तीन विश्व कप से जल्दी बाहर होता आया है। वहीं पिछली यूरो चैम्पियनशिप में उसे इटली ने सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हराया था।

विज्ञापन
Euro Cup: Spain enters Euro 2024 knockout after Germany defeating champion Italy, England-Denmark match draw
स्पेन की टीम - फोटो : UEFA Euro Cup 2024

विस्तार

तीन बार की यूरोपीय चैम्पियन स्पेन ने मौजूदा चैम्पियन इटली को 1-0 से हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024 के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। रिकार्डो कालाफियोरी के 55वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से स्पेन को जीत तोहफे में मिली। स्पेन ने हालांकि पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इटली के कोच लूसियानो स्पालेत्ती ने हार के बाद कहा, 'वे जीत के हकदार थे। हम मैच में कभी थे ही नहीं। प्रदर्शन में काफी अंतर था।' स्पेन पिछले तीन विश्व कप से जल्दी बाहर होता आया है। वहीं पिछली यूरो चैम्पियनशिप में उसे इटली ने सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हराया था।
विज्ञापन


दो मुकाबले रहे थे ड्रॉ
ग्रुप सी के मैच में इंग्लैंड ने डेनमार्क से 1-1 से ड्रॉ खेला। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी केन ने 18वें मिनट में बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद डेनमार्क की ओर से मोर्तेन जुलमंड ने 34वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। वहीं सर्बिया और स्लोवेनिया का मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा। स्लोवेनिया की ओर से जान कार्निचनिक ने 69वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद 90+5वें मिनट यानी इंजरी टाइम में सर्बिया के लुका जोविच ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉटलैंड से 1-1 से मुकाबला रहा बराबर
जेरदान शकीरी, यह फुटबाल की दुनिया का वह नाम जिसने स्विटजरलैंड को बड़े मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शकीरी ने यही काम बुधवार की रात स्कॉटलैंड के खिलाफ भी किया। जब सभी कह रहे थे कि यह 32 वर्षीय फुटबॉलर चुक गया है, तभी उन्होंने ऐसा चमत्कारी गोल कर स्विटजरलैंड को बराबरी दिलाई, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान उनकी ओर खींच लिया। बॉक्स के बाहर, लगभग 20 मीटर की दूरी से उन्होंने ऐसा लेफ्ट फुटर जड़ा कि गेंद की गोलकीपर एंगस गन को छकाते हुए गोल के शीर्ष कोने में समा गई।


इस गोल की बदौलत स्विटजरलैंड ने स्कॉटलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला। ग्रुप ए में उसके चार अंक हो गए हैं। वह शीर्ष पर मौजूद मेजबान जर्मनी से पीछे है। इससे पहले जर्मनी ने जमाल मुसियाला और इल्के गुंडोगन के गोल की बदौलत हंगरी को 2-0 से हराया। जर्मनी इस जीत के साथ नॉकआउट दौर में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed