फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro Cup 2024 Golden Boot Winners Six Footballers List Harry Kane Dani Olmo Jamal Musiala

Euro Cup: सिर्फ हैरी केन ही नहीं, इन पांच खिलाड़ियों को भी मिला गोल्डन बूट, यमाल बने सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी

Mon, 15 Jul 2024 01:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Jul 2024 01:08 PM IST
सार

स्पेन ने बर्लिन में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपियन चैंपियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड की कोशिश 58 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करने की थी, लेकिन टीम ऐसा करने में असफल रही।

विज्ञापन
Euro Cup 2024 Golden Boot Winners Six Footballers List Harry Kane Dani Olmo Jamal Musiala
यूरो कप 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड की टीम भले ही स्पेन के खिलाफ यूरो कप का खिताबी मुकाबला नहीं जीत सकी, लेकिन उसके स्ट्राइकर हैरी केन ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल कर गोल्डन बूट अवॉर्ड जीता। स्पेन ने बर्लिन में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपियन चैंपियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड की कोशिश 58 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करने की थी, लेकिन टीम ऐसा करने में असफल रही। 
विज्ञापन

सर्वाधिक बार यूरो कप जीतने वाली टीम बनी स्पेन
यूरो कप की ट्रॉफी सर्वाधिक बार जीतने का रिकॉर्ड अब स्पेन के नाम हो गया है। इससे पहले स्पेन और जर्मनी ने एक समान तीन-तीन बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था, लेकिन अब स्पेन इस चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम बन गई है। स्पेन की टीम 1964, 2008 और 2012 में भी चैंपियन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह खिलाड़ियों को मिला गोल्डन बूट 
हैरी केन समेत छह खिलाड़ियों ने एक समान तीन-तीन गोल किए थे जिस कारण इन सभी को गोल्डन बूट से नवाजा गया। केन के अलावा स्पेन के दानी ओल्मो, जर्मनी के जमाल मुसियाला, नीदरलैंड के कोडी गाकपो, स्लोवाकिया के इवान शरांज और जॉर्जिया के जॉर्जेस एम को गोल्डन बूट मिला।
विज्ञापन

केन ने हासिल की उपलब्धियां
हैरी केन एलन शिएरेर के बाद यह अवॉर्ड जीतने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा केन यूरो कप और फीफा विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। केन यूरो चैंपियनशिप और विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले चार पुरुष खिलाड़ियों में हैं। उन्होंने 2018 विश्व कप में यह कमाल किया था। केन लगातार दो यूरो फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। तीन साल पहले फाइनल में इटली से पेनाल्टी शूटआउट में हारी टीम में भी केन शामिल थे। इसके अलावा चैंपियंस लीग फाइनल और दो बार इंग्लिश लीग्स कप में भी वह फाइनल में पराजय झेल चुके हैं। 

यूएफा ने बदली थी नीति 
अगर कई खिलाड़ियों ने समान गोल किए हैं तो अब यूएफा उन्हें गोल्डन बूट पुरस्कार साझा करने की अनुमति देता है। पहले ऐसा नहीं था, लेकिन पिछली बार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और चेक गणराज्य के पैट्रिक शिक के एक समान पांच-पांच गोल थे, लेकिन एक गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाने के कारण रोनाल्डो को गोल्डन बूट पुरस्कार घोषित दिया गया था। 

Euro Cup 2024 Golden Boot Winners Six Footballers List Harry Kane Dani Olmo Jamal Musiala
यूरो कप 2024 - फोटो : अमर उजाला
यमल को यूरो 2024 के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार
स्पेन फुटबॉल की नई सनसनी लामाइन यमल को उनके 17वें जन्मदिन के एक दिन बाद यूरो कप 2024 के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। यमल यूरो चैंपियनशिप खेलने वाले, इसमें गोल करने वाले और फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। बार्सिलोना के लिए खेलने वाले यमल के आदर्श लियोन मेसी हैं। वह स्पेनिश लीग में भी गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पहली बार यूरो कप खेलते हुए एक गोल किया और चार में सहायक रहे। यमल ने कहा, मुझे जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था। यह सपना सच होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed