फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro Cup 2024 Football: Switzerland defeated Hungary, Spain made a strong start against Croatia

Euro 2024: स्विट्जरलैंड ने हंगरी को 3-1 से हराया, स्पेन की क्रोएशिया के खिलाफ दमदार शुरुआत, 3-0 से दी शिकस्त

Sat, 15 Jun 2024 11:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Jun 2024 11:40 PM IST
सार

स्पेन ने क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। स्पेन के लिए कप्तान अल्वारो मोराटा ने 29वें मिनट, फैबियन रूइज ने 32वें मिनट और कार्वाहाल ने 45+2वें मिनट में गोल दागे।

विज्ञापन
Euro Cup 2024 Football: Switzerland defeated Hungary, Spain made a strong start against Croatia
स्विट्जरलैंड (बाएं) और स्पेन की टीमें (दाएं) - फोटो : @EURO2024 Twitter

विस्तार

स्विट्जरलैंड ने शनिवार को जर्मनी के कोलोन में खेले गए यूरोपीय चैम्पियनशिप 2024 में अपने शुरूआती फुटबॉल मुकाबले में हंगरी को 3-1 से शिकस्त दी। वहीं, ग्रुप-बी के एक मुकाबले में स्पेन ने क्रोएशिया को हराकर यूरो कप 2024 की दमदार शुरुआत की है। इससे पहले मेजबान देश जर्मनी ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5-1 से हराया था। ऐसे में हंगरी पर जीत से स्विट्जरलैंड ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


हंगरी को सितंबर 2022 के बाद किसी प्रतिस्पर्धी मैच में पहली हार मिली। स्विट्जरलैंड ने क्वाड्वो दुआह के 12वें मिनट और माइकल एबीशर के 45वें मिनट में किए गए गोल से पहले हाफ में 2-0 से बढ़त बनाई। हंगरी के लिए एकमात्र गोल बर्नाबास वार्गा ने डोमिन जोबोस्लाई के क्रॉस पर हेडर से 66वें मिनट में दागा। हंगरी ने स्विट्जरलैंड पर दबाव बनाए रखा लेकिन दूसरा गोल नहीं कर सका। ब्रील एम्बोलो ने इंजुरी टाइम (90+3वें मिनट) में गोलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन ने क्रोएशिया को हराया
वहीं, स्पेन ने क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। स्पेन के लिए कप्तान अल्वारो मोराटा ने 29वें मिनट, फैबियन रूइज ने 32वें मिनट और कार्वाहाल ने 45+2वें मिनट में गोल दागे। दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, क्रोएशिया की टीम को पेनल्टी मिला था, लेकिन टीम उसमें गोल करने में नाकाम रही। ग्रुप-बी का दूसरा मुकाबला इटली और अल्बानिया के बीच खेला जाएगा।

कार्वाहाल ने बनाया रिकॉर्ड
दानी कार्वाहाल यूरो कप में 32 वर्ष और 156 दिन की उम्र में गोल दागा। वह स्पेन के लिए इस टूर्नामेंट में गोल स्कोर करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनके गोल को 16 साल 338 दिन की उम्र के लैमिन यमाहाल ने असिस्ट किया। यमाहाल प्रतियोगिता के इतिहास में असिस्ट करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

मेजबान जर्मनी ने स्कॉटलैंड को हरा किया जीत से आगाज
फ्लोरियन विर्ट्ज और जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जीत का मंच तैयार करने वाले मेजबान जर्मनी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेले स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर यूरो फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में अपने अभियान का आगाज जीत से किया।

विर्ट्ज ने 10वें मिनट में जर्मनी के लिए पहला गोल किया जबकि मुसियाला ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। काई हैवर्ट ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पेनाल्टी को गोल में बदलकर मध्यांतर तक जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया। जर्मनी को डिफेंडर रयान पोर्टियस की गलती के कारण यह पेनाल्टी मिली थी, जिन्हें रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस कारण स्कॉटलैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था।

विर्ट्ज गोल करने वाले सबसे युवा
विर्ट्ज यूरो में जर्मनी के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनकी उम्र 21 वर्ष और 42 दिन है। मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी निकोलस फुलक्रग ने 68वें मिनट और एमरे कैन ने इंजुरी टाइम में गोल करके जर्मनी की बड़ी जीत सुनिश्चित की। स्कॉटलैंड एंटोनियो रोडिगर के 87वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से खाता खोल पाया। जर्मनी का अगला मुकाबला हंगरी जबकि स्कॉटलैंड की भिड़ंत स्विट्जरलैंड से होगी। जर्मनी ने टूर्नामेंट के इतिहास के पहले मैच में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed