{"_id":"66700efae5440a5b66054155","slug":"euro-cup-2024-england-serbia-fans-clashed-threw-chairs-and-bottles-at-each-other-video-of-fight-surfaced-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Euro 2024: इंग्लैंड-सर्बिया के फैंस भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सी-बोतलें फेंक कर मारी, सामने आया मारपीट का वीडियो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Euro 2024: इंग्लैंड-सर्बिया के फैंस भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सी-बोतलें फेंक कर मारी, सामने आया मारपीट का वीडियो
Mon, 17 Jun 2024 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:55 PM IST
सार
अल्बानिया के कुछ फैंस भी इस हिंसक झड़प में शामिल थे, जो गेल्सेंकिर्चेन के एक बार में हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्बानियाई फैंस ने सर्बियाई फैंस के खिलाफ विवाद शुरू किया, जो उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड और सर्बिया के फैंस भिड़ गए
- फोटो : Euro Cup 2024
विस्तार
इंग्लैंड ने अपने यूरो 2024 अभियान की शुरुआत रविवार को गेल्सेनकिर्चेन के एरिना औफशाल्के में सर्बिया के खिलाफ जीत के साथ की। इस रोमांचक मुकाबले में जूड बेलिंघम ने निर्णायक गोल दागा और इसकी बदौलत इंग्लैंड ने सर्बिया को 1-0 से हराया। ग्रुप सी के इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 13वें मिनट में ही बढ़त हासिल की और फुल टाइम तक इसी बढ़त को बनाए रखा। हालांकि, इस मैच से पहले इंग्लैंड और सर्बिया के फैंस के बीच हिंसक कहासुनी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
अल्बानिया के कुछ फैंस भी इस हिंसक झड़प में शामिल थे, जो गेल्सेंकिर्चेन के एक बार में हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्बानियाई फैंस ने सर्बियाई फैंस के खिलाफ विवाद शुरू किया, जो उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं। क्षण भर बाद, इंग्लैंड के फैंस भी अल्बानिया के फैंस के साथ मिल गए और यह एक बड़ा विवाद बन गया। घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें टूटी हुई मेज, कुर्सियां और कांच की बोतलें दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
मेलऑनलाइन ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, 'अचानक से कैफे में हिंसा शुरू हो गई। यह कहां से शुरू और किसने क्या शुरू किया यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के फैंस का एक समूह बार में गया और वहां पहले से ही सर्बियाई फैंस मौजूद थे। सबने एक दूसरे पर टेबल, कुर्सियां और बोतलें फेंकीं और फिर कुछ देर बाद विवाद खत्म हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'एक आदमी के सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। मुझे लगता है कि वह इंग्लिश फैन था। इंग्लैंड और सर्बिया के बीच मैच को बाद में जर्मन पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए जगह को खाली कराया और फिर सात सर्बियाई फैंस को हिरासत में लिया।
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'एक आदमी के सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। मुझे लगता है कि वह इंग्लिश फैन था। इंग्लैंड और सर्बिया के बीच मैच को बाद में जर्मन पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए जगह को खाली कराया और फिर सात सर्बियाई फैंस को हिरासत में लिया।
मैच की बात करें तो जूड बेलिंगहम ने मिडफील्ड में काइल वॉकर को एक शानदार पास दिया। इसके बाद बेलिंगहम ने बुकायो साका के क्रॉस को एक शानदार डाइविंग हेडर के साथ गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए लगातार किसी दूसरे मेजर टूर्नामेंट में बेलिंगहम ने गोल का खाता खोला है। इससे पहले कतर में 2022 विश्व कप में ईरान के खिलाफ इंग्लैंड के पहले मैच में भी बेलिंगहम ने ही गोल कर टीम का खाता खोला था। बेलिंगहम यूरो 2020 और 2022 फीफा विश्व कप में खेलने के बाद 21 साल के होने से पहले तीन मेजर टूर्नामेंटों में भाग लेने वाले पहले यूरोपीय खिलाड़ी हैं।