फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro 2024 Quarter Finals: Teams, Fixtures, Timings, Venues: All You Need To Know

Euro Cup 2024: पुर्तगाल vs फ्रांस और स्पेन vs जर्मनी, क्वार्टर फाइनल की आठ टीमें तय, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 03 Jul 2024 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और तुर्किये भी अंतिम-8 में जगह बनाने में कामयाब रही है। हालांकि, क्वार्टर फाइनल से सेमीफाइनल में फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन और जर्मनी के बीच कोई दो ही टीमें जा पाएंगी।

विज्ञापन
Euro 2024 Quarter Finals: Teams, Fixtures, Timings, Venues: All You Need To Know
यूरो कप 2024 - फोटो : twitter

विस्तार

यूएफा यूरो कप 2024 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो चुकी है। राउंड ऑफ-16 के बाद अब पांच जुलाई से क्वार्टर फाइनल्स की शुरुआत होगी। राउंड ऑफ-16 तक कुछ बड़ी टीमों को बाहर होना पड़ा। गत विजेता इटली उन टीमों में शामिल है। टूर्नामेंट की शुरुआत 24 टीमों से हुई थी और अब बस आठ टीमें बची हैं। यूरो 2024 की पांच पसंदीदा टीमें - फ्रांस, इंग्लैंड, पुर्तगाल, स्पेन और मेजबान जर्मनी अभी भी रेस में है।
विज्ञापन

नीदरलैंड, स्विटजरलैंड और तुर्किये भी अंतिम-8 में जगह बनाने में कामयाब रही है। हालांकि, क्वार्टर फाइनल से सेमीफाइनल में फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन और जर्मनी के बीच कोई दो ही टीमें जा पाएंगी। क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना पांच जुलाई को जर्मनी से और पुर्तगाल का सामना फ्रांस से होगा। इनमें से जीतने वाली दो टीम सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्तगाल और फ्रांस ने यूरो 2020 में 2-2 से ड्रॉ खेला थे, लेकिन अब तक इनके स्टार फुटबॉलर्स कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और किलियन एम्बाप्पे ने भी अभी तक टूर्नामेंट में तूफान नहीं मचाया है। स्विट्जरलैंड जाएंट किलर्स साबित हुए हैं। जर्मनी को लगभग हराने के बाद, उन्होंने राउंड ऑफ 16 में आसानी से गत चैंपियन इटली को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब उनका सामना इंग्लैंड से है। इंग्लैंड की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में जूड बेलिंघम पर निर्भर रही है।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड का सामना तुर्किये से होगा। तुर्किये ने मजबूत ऑस्ट्रिया को हराया, जबकि नीदरलैंड ने रोमानिया को 3-0 से हराया। स्पेन-जर्मनी के विजेता का सामना सेमीफाइनल में पुर्तगाल-फ्रांस के विजेता से होगा, जबकि इंग्लैंड-स्विट्जरलैंड के विजेता का सामना नीदरलैंड-तुर्किये के विजेता से होगा।

यूरो 2024 क्वार्टर फाइनल ड्रॉ
मुकाबला तारीख जगह समय (भारतीय)
स्पेन बनाम जर्मनी 5 जुलाई एरिना, स्टटगार्ट रात 9:30 बजे
पुर्तगाल बनाम फ्रांस 6 जुलाई फॉक्सपार्कस्टेडियन, हैम्बर्ग रात 12:30 बजे
इंग्लैंड बनाम स्विट्जरलैंड 6 जुलाई मर्कुर स्पील-एरिना, डसेलडोर्फ रात 9:30 बजे
नीदरलैंड बनाम तुर्की 7 जुलाई ओलंपियास्टेडियन, बर्लिन रात 12:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed