फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro 2020 final, Italy beat England 3-2 on penalties

EURO 2020 Final: इटली ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जीता दूसरा यूरो कप खिताब

Mon, 12 Jul 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 03:48 AM IST
सार

  • यूरो 2020 के फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया।
  • इंग्लैंड के लेफ्ट बैक ल्यूक शॉ ने यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया।

विज्ञापन
Euro 2020 final, Italy beat England 3-2 on penalties
जश्न मनाते इटली के खिलाड़ी - फोटो : ani

विस्तार

वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड और इटली के बीच चले यूरो कप के फाइनल में इटली टीम की जीत हुई है। इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। हालांकि इस जोरदार मुकाबले में इंग्लैड ने शुरुआत में ही बढ़ ले ली थी। यूरो 2020 के फाइनल में इटली की टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया।

विज्ञापन


शानदार चले मैच में इंग्लैंड के ल्यूक शॉ ने यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया। शॉ ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया। अगर सटीक समय की बात की जाए तो गोल का सटीक समय 1 मिनट, 57 सेकंड था। इससे पहले 1964 में स्पेन के जीसस मारिया ने रूस के खिलाफ फाइनल में छठे मिनट में गोल दागा था। पहले हाफ तक इंग्लैंड इटली पर बढ़त बनाए थी। दूसरे हाफ तक आते आते भी इंग्लैंड को 1-0 से आगे था।
विज्ञापन


इंग्लैंड के हौसले बुलंद थे, दूसरे हाफ तक इंग्लैंड इटली पर हावी रहा। लेकिन खेल के 67वें मिनट में इटली ने गोल करके मुकाबले में बराबरी कर ली। लियोनार्डो बोनुची यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे उम्रदराज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। लियोनार्डो बोनुची ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 34 साल 71 दिन के बोनुची फाइनल में गाेल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। पूरा समय हो जाने के बाद भी दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेनल्टी से निकला परिणाम 
यूरो कप 2020 टूर्नामेंट का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला। इससे पहले 1976 में पेनल्टी ने रिजल्ट निकला था। पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड की ओर हैरी कैन, हैरी मैगुओर ने गोल किए जबकि मार्कस रैशफोर्ड, जेडन सांचो और बुकायो साका गोल नहीं कर सके।

वहीं इटली की ओर से डोमनिका बेरार्डी, लियोनार्डो बोनुची, फेडरिको ने गोल किया। आंद्रेई बेलोटी, जोर्गिन्हो गोल नहीं कर सके।इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीता है। इटली की चार विश्व कप जीत में से आखिरी सफलता 2006 में मिली थी। 


55 साल बाद भी नहीं हो सका सपना पूरा
55 साल के बाद भी इंग्लैंड का ट्राफी पाने का इंतजार खत्म नहीं हो सका। आखिरी ट्राफी 1966 में जीती थी। तब से प्रशंसक ट्रॉफी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इंग्लैंड कुछ मौकों पर सेमीफाइनल में पहुंचा है, लेकिन फाइनल में पहुंचने में नाकाम ही रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed