फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro 2020: Denmark thump Russia to make last-16 in stunning fashion to face Wales

यूरो कप: डेनमार्क 17 साल बाद पहुंचा अंतिम-16 में 

Wed, 23 Jun 2021 08:15 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jun 2021 08:15 AM IST
सार

  • यूरो कप : लगातार दो हार के बाद डेनमार्क ने रूस को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से दी शिकस्त 
  • 20 साल 335 दिन के मिकेल किसी प्रमुख टूर्नामेंट में गोल करने वाले डेनमार्क के सबसे युवा खिलाड़ी बने 

विज्ञापन
Euro 2020: Denmark thump Russia to make last-16 in stunning fashion to face Wales
डेनमार्क के मिकेल डैम्सगार्ड गोल करने के बाद खुशी मनाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार दो हार के बाद डेनमार्क ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि 17 साल बाद यूरो कप के अंतिम-16 का टिकट भी कटा लिया। अब शनिवार को डेनमार्क का सामना वेल्स से होगा। डेनमार्क इससे पहले 2004 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। डेनमार्क ने ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में 44 मिनट के भीतर चार गोल दागकर रूस को 4-1 से पराजित किया। इस हार के साथ रूस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

विज्ञापन


नौ दिन पहले इसी मैदान पर फिनलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर मैदान में गिर गए थे और अस्तपाल में भर्ती करवाना पड़ा था। अब वह अस्पताल से आ गए हैं। यह जीत डेनमार्क के खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है। डेनमार्क के लिए मिकेल डैम्सगार्ड (38वें मिनट), यूसुफ पॉल्सेन (59वें मिनट), क्रिसटेनसेन (79वें मिनट) और जोआकिम (82वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रूस के लिए एकमात्र गोल खेल के आर्टेम डेजुबा (70वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया। 
विज्ञापन


बेल्जियम की जीत की हैट्रिक 
दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने फिनलैंड को 2-0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। बेल्जियम की टीम इटली और नीदरलैंड के बाद लगातार तीन मैच जीतने वाली वह तीसरी टीम है। किसी बड़े टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहा फिनलैंड तीसरे स्थान पर रहा। बेल्जियम के लिए रोमेलू लुकाकू ने 81वें मिनट में दूसरा गोल किया जो टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल है। पहला गोल आत्मघाती रहा जो फिनलैंड के गोलकीपर लुकास राडेकी (74वें मिनट) ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल व फाइनल में हो सकते हैं  65000 दर्शक 
लंदन। वेंबले स्टेडियम में यूरो कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने 65000 दर्शक आ सकते हैं। यूएफा इस संदर्भ में ब्रिटिश सरकार से बातचीत कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ग्रुप चरण में दर्शक संख्या प्रति मैच 22000 से अंतिम-16 तक 40000 करने को तैयार हो गई है। आखिरी तीन मैचों में इसमें और इजाफा हो सकता है। वेंबले स्टेडियम में 90000 दर्शक बैठ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed