फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Erling Holland with 51 goals in season, became best footballer of year in England Sam Kerr wins women award

Erling Holland: सीजन में 51 गोल करने वाले हालैंड सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बने, महिलाओं में केर ने जीता खिताब

Sat, 13 May 2023 10:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 13 May 2023 10:05 AM IST
सार

सत्र में 51 गोल करने वाले हालैंड इंग्लैंड में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बने हैं। वहीं,  महिलाओं में यह पुरस्कार चेल्सी की स्ट्राइकर सैम केर को मिलेगा। सैम लगातार दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम करेंगी।
 

विज्ञापन
Erling Holland with 51 goals in season, became best footballer of year in England Sam Kerr wins women award
एर्लिंग हालैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर सिटी के लिए अपने पदार्पण सत्र में दमदार प्रदर्शन के लिए युवा फॉरवर्ड एर्लिंग हालैंड इंग्लैंड में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने गए हैं। वहीं, चेल्सी की स्ट्राइकर सैम केर महिला वर्ग में लगातार दूसरी बार श्रेष्ठ फुटबालर बन गईं। ये पुरस्कार फुटबाल राइटर्स संघ द्वारा दिए जाते हैं और उन्होंने बताया कि हालैंड को 82 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालैंड ने इस पुरस्कार की दौड़ में आर्सेनल के खिलाड़ी बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड को पछाड़ दिया। 22 वर्षीय नॉर्वे के हालैंड सभी टूर्नामेंटों में खेलते हुए 51 गोल कर चुके हैं और उनकी मदद से मैनचेस्टर सिटी प्रीमियर लीग, एफए कप और चैंपियंस लीग का खिताब जीतने की दौड़ में है। उन्होंने प्रीमियर लीग के एक सत्र में सर्वाधिक गोल (35) करने का भी रिकॉर्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, केर के अलावा एस्टन विला की फॉरवर्ड राचेल डैली और चेल्सी की लौरेन जेम्स सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बनने की दौड़ में थीं, लेकिन केर ने दोनों को पीछे छोड़ते यह पुरस्कार अपने नाम किया। 29 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया की केर ने चेल्सी के लिए इस सत्र में 34 क्लब मैचों में 26 गोल दागे हैं। केर पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने यह पुरस्कार लगातार दो साल जीता है। महिलाओं के लिए यह पुरस्कार 2018 में शुरू हुए थे। खिलाड़ियों को पुरस्कार 25 मई को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed