{"_id":"658c5989576fef3b3607efa6","slug":"epl-manchester-united-won-after-trailing-by-two-goals-defeated-aston-villa-3-2-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPL: दो गोल से पिछड़ने के बाद जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड, एस्टन विला को 3-2 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
EPL: दो गोल से पिछड़ने के बाद जीता मैनचेस्टर यूनाइटेड, एस्टन विला को 3-2 से हराया
Wed, 27 Dec 2023 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:36 PM IST
सार
90 मिनट के अंतराल में भविष्य के निदेशक डेव बे्रल्सफोर्ड की मौजूदगी में ओल्ड टे्रफर्ड पर बैठे यूनाइटेड के समर्थकों ने अपने क्लब के खराब और अच्छे दौर को देखा। 26 मिनट में ही यूनाइटेड दो गोल से पिछड़ गया।
विज्ञापन
मैनचेस्टर यूनाइटेड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश अरबपति जिम रैटक्लिफ की ओर से मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद इस क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में एस्टन विला पर 3-2 से नाटकीय जीत दर्ज की। 90 मिनट के अंतराल में भविष्य के निदेशक डेव बे्रल्सफोर्ड की मौजूदगी में ओल्ड टे्रफर्ड पर बैठे यूनाइटेड के समर्थकों ने अपने क्लब के खराब और अच्छे दौर को देखा। 26 मिनट में ही यूनाइटेड दो गोल से पिछड़ गया। इस प्रदर्शन पर मैनेजर एरिक टेन हैग की टीम की उसके समर्थकों ने ही हूटिंग शुरू कर दी, लेकिन दूसरे हाफ में यूनाइटेड ने अपने खेल से समर्थकों को जश्न मनाने पर मजबूर कर दिया।
छह मिनट के अंदर विला ने किए दो गोल
टेन हैग ने कहा कि 0-2 से पिछड़ने के बाद मैंने टीम से कहा कि सिर्फ अपने में विश्वास रखो, हम यह मैच जीतेंगे। चार मैचों से यूनाइटेड को न सिर्फ हार मिल रही थी बल्कि उसने कोई गोल भी नहीं किया था। 20 बार की ईपीएल विजेता यूनाइटेड इस सत्र में बुरे दौर से गुजर रही है, लेकिन इस मैच में उसने जबरदस्त वापसी की। तीसरे स्थान पर चल रहे एस्टन विला को पिछले 10 मैचों से हार नहीं मिली थी। जॉन मैक्गिन ने 21वें और लिएंडर डेंडोंकर ने 26वें मिनट में गोल कर विला को 2-0 से आगे कर एक बार जीत की उम्मीदें जगाईं।
गरनाचो ने किए दो गोल
दूसरे हाफ में यूनाइटेड एकदम से बदली टीम नजर आई। 59वें मिनट अलजांद्रो गरनाचो ने गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने एक और गोलकर 2-2 की बराबरी दिला दी। मैच समाप्ति से आठ मिनट पहले रासमुस हाजलुंद ने गोलकर यूनाइटेड को 3-2 से बढ़त दिला दी। इस बढ़त को यूनाइटेड ने मैच के अंत तक कायम रखा। इस जीत से यूनाइटेड छठे स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन
लिवरपूल सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा
वहीं लिवरपूल ने बर्नली को 2-0 से हराकर एक बार फिर अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत में डार्विन नुनेज और डिएगो जोटा ने गोल किए। इस जीत से लिवरपूल ने आर्सेनल पर दो अंकों की बढ़त बना ली है। हालांकि आर्सेनल ने एक मैच कम खेला है। उसे अगला मैच वेस्टहैम से खेलना है।