फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   EPL Erling Haaland 35th goal broke the record for most goals in a season Manchester City beat West Ham

EPL: हालैंड का 35वां गोल, एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा; मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम को हराया

Fri, 05 May 2023 01:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 May 2023 01:14 AM IST
सार

हालैंड के 31 मैचों में 35 गोल हो गए हैं, जबकि शियर और कोल ने 34-34 गोल दागे थे। इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर आ गया है। उसने आर्सेनल को पीछे छोड़ दिया। सिटी के 79 और आर्सेनल के 78 अंक हैं।

विज्ञापन
EPL Erling Haaland 35th goal broke the record for most goals in a season Manchester City beat West Ham
एर्लिंग हालैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर सिटी के युवा फॉरवर्ड एर्लिंग हालैंड का शानदार प्रदर्शन जारी है। हालैंड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में वेस्ट हैम के खिलाफ मिली 3-0 की जीत में गोल कर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने ईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इस मामले में ऐलन शियर और एंड्रयू कोल का रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


हालैंड के 31 मैचों में 35 गोल हो गए हैं, जबकि शियर और कोल ने 34-34 गोल दागे थे। इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में शीर्ष पर आ गया है। उसने आर्सेनल को पीछे छोड़ दिया। सिटी के 79 और आर्सेनल के 78 अंक हैं।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में तीन गोल
सिटी ने दूसरे हाफ में अपने तीन गोल किए। नेथन एके ने 49वें मिनट में गोल कर टीम का मैच में खाता खोला। इसके बाद नॉर्वे के हालैंड ने 70वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके टीम को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि, जब मैच के खत्म होने में पांच मिनट शेष थे तब फिल फोडेन ने आसानी से गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत कर दी। वेस्ट हम के खिलाड़ी मैच में वापसी करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सिटी के रक्षण को भेद नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिला गार्ड ऑफ ऑनर
मैच के बाद सिटी टीम के खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने हालैंड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया। हालैंड ने कहा कि इस सम्मान पाकर खुश हूं और अच्छा लगा रहा है। उनका यह इंग्लिश फुटबॉल में पदार्पण सीजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed