फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English premier league Manchester United game against Brentford postponed as coronavirus cases hit high

Premier League: लीग पर कोविड-19 का साया, संक्रमण के बढ़ते मामले की वजह से मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्रेंटफोर्ड का मैच स्थगित

Tue, 14 Dec 2021 01:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

इंग्लिश प्रीमियर लीग पर एक बार फिर से कोरोना की मार पड़ी है। मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्रेंटफोर्ड के बीच होने वाला मुकाबला कोविड-19 की भेंट चढ़ गया है। यह तीन दिनों में दूसरा मैच है जिसे महामारी की वजह से स्थगित करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
English premier league Manchester United game against Brentford postponed as coronavirus cases hit high
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग पर एक बार फिर से कोरोना की मार पड़ी है। मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्रेंटफोर्ड के बीच होने वाला मुकाबला कोविड-19 की भेंट चढ़ गया है। यह तीन दिनों में दूसरा मैच है जिसे महामारी की वजह से स्थगित करना पड़ा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक हफ्ते में 3805 खिलाड़ियों और क्लब के स्टाफ की जांच हुई। इसमें 42 लोग संक्रमित पाए गए जो पिछले हफ्ते की तुलना में 12 अधिक है। 

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शनिवार को नॉरविच को 1-0 से जीत दर्ज की थी और इसके बाद क्लब के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ संक्रमित मिले। प्रीमियर लीग बोर्ड ने यूनाइटेड द्वारा मंगलवार को होने वाले मैच को स्थगित करने के सुझाव को स्वीकार करते हुए इसे रोक दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से पिछले रविवार को टॉटेनहैम का मुकाबला स्थगित करना पड़ा। तब क्लब के आठ खिलाड़ी संक्रमित मिले थे। इसके अलावा नॉरविच और एस्टन विला फुटबॉल क्लब में भी कोरोना महामारी के कई मामले सामने आए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में इस वक्त कोरोना का ओमीक्रॉन वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से वहां फिर से पाबंदियां लगाई जा रही हैं। वहां की सरकार अब सभी से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने और बूस्टर वैक्सीन लगाने की अपील कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed