फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English premier league: If Chelsea beat Manchester city Liverpool will become champion after 30 years

चेल्सी के मैनचेस्टर सिटी को हराते या ड्रॉ खेलते ही 30 साल बाद पहली बार चैंपियन बनेगा लिवरपूल

Thu, 25 Jun 2020 01:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
English premier league: If Chelsea beat Manchester city Liverpool will become champion after 30 years
लिवरपूल - फोटो : ट्विटर

लिवरपूल ने आक्रामक और दबदबे वाले खेल का खूबसूरत नजारा पेश करके क्रिस्टल पैलेस पर 4-0 से बड़ी जीत दर्ज की, जिससे वह 30 साल में पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) खिताब हासिल करने के करीब भी पहुंच गया। अगर मैनचेस्टर सिटी अपने अगले मैच में चेल्सी को हराने में नाकाम रहता तो लिवरपूल चैंपियन बन जाएगा। इसके बाद उसे अगले गुरुवार को दूसरे स्थान पर काबिज सिटी से भिड़ना है।

विज्ञापन


लिवरपूल ने आखिरी बार 1990 में लीग का खिताब जीता था। लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लॉप ने कहा, 'मैं कल का मैच जश्न मनाने की तैयारियों के लिए नहीं बल्कि इसलिए देखूंगा क्योंकि हमें एक सप्ताह बाद सिटी से भिड़ना है।' पैलेस के खिलाफ लिवरपूल के दबदबे की शुरुआत ट्रेंट अलेक्सांद्र अर्नोल्ड ने 23वें मिनट में पहला गोल करके की। मोहम्मद सालेह ने 44वें मिनट में दूसरा गोल करके मध्यांतर तक अपनी टीम को 2-0 से आगे रखा।
विज्ञापन


फैबियानो ने 55वें मिनट में तीसरा जबकि सैडियो माने ने 69वें मिनट में चौथा गोल दागा। इस तरह से लिवरपूल ने इस सत्र में अपने घरेलू मैदान पर विजय अभियान भी जारी रखा, उसने अपने मैदान पर लीग के सभी 16 मैच जीते हैं। लीग के अन्य मैचों में मैनचेस्टर यूनाईटेड ने शैफील्ड यूनाईटेड को 3-0 से, एवर्टन ने नार्विच सिटी को 1-0 और वोल्व्स ने बोर्नमाउथ को इसी अंतर से हराया। न्यूकास्टल और एस्टन विला का मैच 1-1 से बराबर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed