फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English Premier League: Harry Kane became the hero in Tottenham's victory over Arsenal, England captain scored two goals, strengthened chances for Champions League

English Premier League: टॉटेनहेम की आर्सेनल पर जीत में केन बने हीरो, इंग्लैंड के कप्तान ने किए दो गोल, चैंपियंस लीग के लिए दावेदारी मजबूत

Fri, 13 May 2022 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 May 2022 10:03 PM IST
सार

दूसरे हॉफ की शुरुआत में ही कोरियाई स्ट्राइकर सोन ने एक और गोल कर आर्सेनल की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। सोन इस गोल के साथ लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले लिवरपूल के मोहम्मद सालेह से एक गोल पीछे हैं।

विज्ञापन
English Premier League: Harry Kane became the hero in Tottenham's victory over Arsenal, England captain scored two goals, strengthened chances for Champions League
सोन ह्यूंग मिन और हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर हैरी केन के दो गोल की बदौलत टॉटेनहेम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल को 3-0 से हराकर चैंपियंस लीग के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। इस जीत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद टॉटेनहेम अंक तालिका में आर्सेनल से सिर्फ एक अंक पीछे रह गया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके उसके चौथे स्थान पर आने और चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने की संभावनाएं आर्सेनल से ज्यादा मजबूत हैं। टॉटेनहेम को अपने अंतिम दो मैच अंक तालिका में सबसे निचली पायदान पर चल रहे बर्नली और नॉरविच से खेलना है, जबकि आर्सेनल को न्यू कैसल और मजबूत एवर्टन के साथ खेलना है।
विज्ञापन


पहले हॉफ में दोनों गोल किए केन ने
हैरी केन 22वें मिनट में ही पेनाल्टी के जरिए गोल कर स्पर्स को एक गोल की बढ़त दिला दी। आर्सेनल को बड़ा झटका उस वक्त लगा जब उनके सेंटर बैक रॉब होल्डिंग को रेफरी ने स्ट्राइकर हान वॉन सोन को कोहनी मारने पर लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया। इसका फायदा स्पर्स ने तुरंत उठाया और 37वें मिनट में केन ने एक और गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हॉफ की शुरुआत में ही कोरियाई स्ट्राइकर सोन ने एक और गोल कर आर्सेनल की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। सोन इस गोल के साथ लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले लिवरपूल के मोहम्मद सालेह से एक गोल पीछे हैं। हालांकि 72वें मिनट में जब उन्हें मैदान से बाहर बुलाया गया तो वह खुश नहीं थे। वह अब तक इस सत्र में 21 गोल कर चुके हैं।

 
टॉटेनहेम के मैनेजर एंटोनियो कोंटे ने कहा- जब आप को हर हाल में जीतना हो तो इस तरह के मैच आसान नहीं होते हैं। हम जानते थे कि आज की रात सिर्फ एक परिणाम आना है। यही कारण है कि हम पूरी तरह एकाग्रचित और शांत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed