फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   English Premier League: Fans furious over City's victory, Aston's goalkeeper assaulted, thousands of supporters entered the ground and broke the goalpost

English Premier League: सिटी की जीत पर फैंस का उत्पात, एस्टन के गोलकीपर से की मारपीट, हजारों समर्थकों ने मैदान में घुसकर गोलपोस्ट को तोड़ा

Mon, 23 May 2022 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 May 2022 11:15 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मैच की आखिरी सीटी बजी और सभी समर्थक जश्न मनाते हुए बीच मैदान में आ गए। वहीं कुछ समर्थक गोलपोस्ट पर चढ़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
English Premier League: Fans furious over City's victory, Aston's goalkeeper assaulted, thousands of supporters entered the ground and broke the goalpost
तोड़फोड़ करते दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एतिहाद स्टेडियम में रविवार शाम मैनचेस्टर सिटी की टीम ने एस्टन विला पर जैसे ही 3-2 से जीत दर्ज की, वैसे ही हजारों समर्थक दौड़कर मैदान में पहुंच गए और जीत की खुशी में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सिटी के समर्थकों ने एस्टन विला के गोलकीपर रॉबिन ओलेसन के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


इस मामले का फुटेज सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद सिटी के समर्थकों की काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर एस्टन के साथ दुर्व्यवहार पर लोगों ने आपत्ति जताई है। मैच में सिटी ने जीत हासिल करने के बाद छठी बार इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब पर कब्जा किया। उसने 93 अंक हासिल कर लिवरपूल (92 अंक) को 1 अंक से पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


Two fans charged following Etihad pitch invasion after Man City title win |  The Independent
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी ने गोलकीपर को निकाला
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मैच की आखिरी सीटी बजी और सभी समर्थक जश्न मनाते हुए बीच मैदान में आ गए। वहीं कुछ समर्थक गोलपोस्ट पर चढ़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस दौरान अचानक गोलपोस्ट टूट गया। इस मामले में जारी फुटेज के अनुसार, समर्थकों के अचानक आने से एस्टन के गोलकीपर रॉबिन घिर गए।


वह उनसे बचने की कोशिश करने लगे। इस दौरान समर्थकों ने उनको धक्का दिया और सिर पर मारा। किसी तरह वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने रॉबिन को बचाकर निकाला। घटना के बाद से एस्टन विला ने सूचना दी कि ओलेसन बिल्कुल ठीक हैं। साथ ही इस मामले को लेकर क्लब कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराने वाली है।

Aston Villa Goalkeeper Attacked By Manchester City Supporters

सिटी क्लब ने मांगी माफी
वहीं इस घटना के बाद मैनचेस्टर सिटी ने अपनी ओर से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि, एस्टन विला के गोलकीपर के साथ दुर्व्यवहार गलत है और उसकी निंदा करते हैं। साथ ही फैंस की ओर से की गई हरकत के लिए सिटी क्लब माफी मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed