{"_id":"5fbbadb28ebc3e5fa477cc3a","slug":"english-footballer-darnell-fisher-grab-callum-paterson-private-part-during-match-criticised-after-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंग्लिश फुटबॉलर ने मैच के दौरान पकड़ा विपक्षी खिलाड़ी का प्राइवेट पार्ट, हो रही किरकिरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
VIDEO: इंग्लिश फुटबॉलर ने मैच के दौरान पकड़ा विपक्षी खिलाड़ी का प्राइवेट पार्ट, हो रही किरकिरी
Mon, 23 Nov 2020 07:04 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
फिशर का वायरल वीडियो
- फोटो : Screengrab from twitter video
इंग्लिश फुटबॉल क्लब प्रेस्टन के डिफेंडर डार्नेश फिशर द्वारा शेफील्ड वेडनेसडे के फुटबॉलर कैलम पैटर्सन के प्राइवेट पार्ट को छूने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जारी होने के बाद अब फुटबॉल संघ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
दोनों फुटबॉल क्लबों के बीच हुए इस मुकाबले का यह चौंकाने वाले वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसमें फिशर एक बार नहीं बल्कि दो बार दोनों हाथों से पैटर्सन के प्राइवेट पार्ट को पकड़ते दिखे। फिशर की इस हरकत पर पैटर्सन हैरान तो दिखे, लेकिन उन्होंने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी और आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
Wtf is this - this is wrong on so many levels - this is not acceptable behaviour @pnefc #shocking https://t.co/ewqbKeAq5t
विज्ञापन विज्ञापन— Scotland Fan (@SPFL_Fitba_Fan) November 21, 2020
शनिवार को दोनों क्लबों के बीच हुए इस मुकाबले में भले ही शेफील्ड वेडनेसडे की हार हुई लेकिन प्रेस्टन के डिफेंडर फिशर की इस हरकत से एक बड़ा विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं।
वैसे यह पहला मामला नहीं है जब फिशर ने ऐसी हरकत की है, कुछ लोगों ने उनकी कुछ ऐसी ही पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें फटकार लगाई है और कहा है कि वे कभी नहीं सुधरेंगे।
Never change, Darnell. pic.twitter.com/LXhK1Jcuwy
— North End Report (@northendreport) November 21, 2020