{"_id":"5ebed30d8ebc3e90835ddc48","slug":"english-captain-harry-kane-wants-assurances-before-premier-league-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर लीग में वापसी से पहले आश्वासन चाहते हैं इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान हैरी केन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
प्रीमियर लीग में वापसी से पहले आश्वासन चाहते हैं इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान हैरी केन
Fri, 15 May 2020 11:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 15 May 2020 11:06 PM IST
सार
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कहा कि सरकार से अगले महीने फुटबॉल की वापसी के लिए सकारात्मक संकेत मिलने के बाद खिलाड़ी प्रीमियर लीग से सुरक्षा मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। देश के संस्कृति मंत्री ओलिवर डॉवडेन ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने फुटबॉल संघ, प्रीमियर लीग और इंग्लिश फुटबॉल लीग से ‘इंग्लैंड में पेशेवर लीगों को फिर से शुरू करने की योजना पर चर्चा की’।
विज्ञापन
प्रीमियर लीग के 12 जून से शुरू होने की उम्मीद है। इसके मैचों को दर्शकों के बिना खेला जाएगा। टॉटेनहम के स्ट्राइकर केन व्यक्तिगत अभ्यास से छोटे समूह के साथ अभ्यास सत्र को आगे बढाने के लिए जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि इसके लिए अधिक जानकारी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
केन ने आईटीवी के गुड मॉर्निंग ब्रिटेन कार्यक्रम में कहा, 'मुझे नहीं पता कि अभी किसी को सही जवाब पता है।' उन्होंने कहा, 'हैरी केन मुझे लगता है कि ज्यादातर खिलाड़ी जल्द से जल्द फिर से खेलने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि यह सुरक्षित हो।'
विज्ञापन