दीवानेपन की सारी हदें पार कर बैठा यह फैन, जिस्म पर गुदवाया फेवरेट खिलाड़ी का टैटू
फीफा विश्व कप 2018 का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस विश्व को यादगार बनाने के लिए कई फैंस ने हद ही पार कर दी। दरअसल इस प्रशंसक ने अपने सीने पर इंग्लैंड के डिफेंडर हैरी मैग्वार का टैटू बनवा लिया है। इस प्रशंसक के दीवानेपन से अब पूरी दुनिया हैरान है।
मैट बैंटन नाम के इस फैन ने दावा किया था कि अगर हैरी मैग्वार स्वीडन के खिलाफ होने वाले मैच में गोल कर देंगे तो वह उनका टैटू अपने जिस्म पर बनवाएंगे। बस फिर किया...मैच के 30वें मिनट में ही मैग्वार ने स्वीडन के खिलाफ जोरदार गोल कर डाला।
If @HarryMaguire93 scores against Sweden, he's face is getting tattooed on my chest!! #itscominghome #twitterblades #sufc
— Matt Benton (@Matt_Benton) July 5, 2018
Here it is. @HarryMaguire93 you beautiful bastard!! Once swell gone down more detail will come out. Got to go back next week to finish fine detail!! @JoeMaguire8 @_lozmaguire pic.twitter.com/eER7DOX6Af
— Matt Benton (@Matt_Benton) July 9, 2018
इंग्लैंड की जीत के बाज सोशल मीडिया पर दावा करने वाला यह फैन भी भला कहां पीछे रहने वाला था। उन्होंने इंग्लैंड की जीतते ही अपने सीने पर डिफेंडर खिलाड़ी हैरी मैग्वार का टैटू बनवा लिया। अपने चहेते प्रशंसक के सीने पर टैटू के रूप में अपनी तस्वीर को देखने के बाद मैग्वार ने ट्वीट कर कहा, 'यह देखकर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। टूर्नामेंट के बाद मैं खुद तुम्हें सिग्नेचर किया हुआ टी-शर्ट दूंगा।'
Can’t believe what I’m seeing ... Great effort 😂 DM me and I’ll sort out a signed England shirt from the lads 👍🏴🦁 #FullyDeserved #YouMustHaveABigChest https://t.co/iF6OzQfWE4
— Harry Maguire (@HarryMaguire93) July 9, 2018