फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Emotional Video: Ukrainian Striker Roman Yaremchuk Comes As Substitute in Benfica vs Vitoria SC; received standing applause from Fans

VIDEO: यूक्रेन के स्ट्राइकर यारेमचुक सबस्टिट्यूट के तौर पर मैदान में उतरे, अगले पल जो हुआ वो आपको रुला देगा

Mon, 28 Feb 2022 06:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनफिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनफिका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

बेनफिका ने कप्तान यान वर्टोनघन को सब्सटिट्यूट कर यारेमचुक को मैदान पर भेजा। वर्टोनघन जब डग आउट तक पहुंचे तो उन्होंने अपनी कप्तानी वाला बैंड उतारकर यारेमचुक को पहना दिया।

विज्ञापन
Emotional Video: Ukrainian Striker Roman Yaremchuk Comes As Substitute in Benfica vs Vitoria SC; received standing applause from Fans
यूक्रेन के स्ट्राइकर यारेमचुक (ऊपर) और समर्थन में पोस्टर दिखाते फैन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध को पांच दिन हो चुके हैं। इस बीच युक्रेन को पूरी दुनिया से खासा समर्थन मिल रहा है। दर्शक भी यूक्रेन के समर्थन में पोस्टर लेकर मैदान पर पहुंच रहे हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार को हुए एक फुटबॉल मैच के दौरान देखने को मिली। 
विज्ञापन


बेनफिक और विक्टोरिया एससी के बीच प्रीमियरा लीगा का एक मैच खेला गया। इसमें भारी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे थे। बेनफिका की ओर से यूक्रेन के स्ट्राइकर रोमन यारेमचुक को प्लेइंग-11 में तो जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया। मैच के 62वें मिनट पर जब वे मैदान पर उतरे, तो बेनफिक के फैन्स ने यारेमचुक के लिए खड़े होकर तालियां बजाई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यारेमचुक को बनाया गया बेनफिका का कप्तान
इतना ही बेनफिका ने कप्तान यान वर्टोनघन को सब्सटिट्यूट कर यारेमचुक को मैदान पर भेजा। वर्टोनघन जब डग आउट तक पहुंचे तो उन्होंने अपनी कप्तानी वाला बैंड उतारकर यारेमचुक को पहना दिया। इसके जरिये ये दर्शाया गया कि पूरी दुनिया युक्रेन के साथ है। यारेमचुक के मैदान में आते ही फैन्स और जोर से ताली बजाने लगे। यह देखकर यारेमचुक भी इमोशनल हो गए और मैदान पर ही रोने लगे। उन्होंने भी फैन्स को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

रोनाल्डो ने भी यूक्रेन का समर्थन किया था
सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। मैच की बात करें तो इस्टेडियो दा लुज में खेले गए मुकाबले में बेनफिका ने विक्टोरिया को 3-0 से हरा दिया। बेनफिका की ओर से डार्विन नुनेज ने दो गोल दागे। वहीं, गोन्सालो रामोस ने भी एक गोल किया। फुटबॉल के मैदान में कई बार यूक्रेन के खिलाड़ियों को समर्थन मिलते देखा गया है। पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी युद्ध रोकने और शांति की अपील की थी। 






यूरोप में यूक्रेन के खिलाड़ियों को समर्थन
यूरोप में यूक्रेन को खूब समर्थन मिल रहा है। इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक और पोलैंड ने रूस के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। वहीं, फीफा ने भी तय किया है कि रूस में फुटबॉल का कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा। 


 
फीफा ने रूस पर लगाए प्रतिबंध
फीफा ने तय किया है कि रूस अब कभी अगर दूसरे देश में खेलेगी तो उसे फुटबॉल यूनियन ऑफ रूस नाम से खेलना होगा। मैच से पहले उनका राष्ट्रगान नहीं बजाया जाएगा और न ही मैच के दौरान स्टेडियम में उनके झंडे दिखेंगे। 2018 फीफा वर्ल्ड कप में रूस क्वार्टरफाइनल तक पहुंचा था। इस साल भी कतर में फीफा विश्व कप खेला जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed