फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Elon Musk has expressed interest in buying English soccer club Liverpool, his father Errol Musk says

Elon Musk-Football: अब खेल की दुनिया में एंट्री करेंगे एलन मस्क! इस दिग्गज फुटबॉल टीम को खरीदने की जताई इच्छा

Wed, 08 Jan 2025 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jan 2025 12:25 PM IST
सार

एरोल मस्क ने स्वीकार किया कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने छह बार के यूरोपीय कप चैंपियन को खरीदने में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
Elon Musk has expressed interest in buying English soccer club Liverpool, his father Errol Musk says
एलन मस्क ने लिवरपूल फुटबॉल क्लब को खरीदने की इच्छा जताई है - फोटो : Liverpool Twitter/X

विस्तार

एलन मस्क के पिता का कहना है कि उनके अरबपति बेटे ने इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल को खरीदने की इच्छा जताई है। इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस दिग्गज फुटबॉल क्लब का निजी स्वामित्व फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। हालांकि, उन्होंने हाल फिलहाल में इसके बेचने के संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन इस टीम में बाहरी निवेश भी है। ऐसे में मस्क इस क्लब को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

एरोल मस्क ने क्या कहा?
टाइम्स रेडियो के साथ एक इंटकव्यू में एरोल मस्क ने स्वीकार किया कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने छह बार के यूरोपीय कप चैंपियन को खरीदने में रुचि दिखाई है। एरोल मस्क ने कहा, 'हां, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसे खरीद ही रहे हैं। वह ऐसा करना चाहेंगे, कोई भी उस क्लब को खरीदना चाहेगा। मुझे भी खरीदने की इच्छा है। मैं अभी इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकता। वे कीमत बढ़ा देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसजी के अध्यक्ष ने निवेश की बात कही थी
हालांकि, एसोसिएटेड प्रेस द्वारा संपर्क किए जाने पर, फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (एफएसजी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सितंबर 2023 में एफएसजी ने अमेरिकी निवेश फर्म डायनेस्टी इक्विटी को अल्पमत हिस्सेदारी बेच दी थी। उस समय, एफएसजी के अध्यक्ष माइक गॉर्डन ने कहा था, 'लिवरपूल के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता हमेशा की तरह मजबूत बनी हुई है। हमने हमेशा कहा है कि यदि कोई निवेश भागीदार है जो लिवरपूल के लिए सही है तो हम इस अवसर का लाभ उठाएंगे। क्लब को भविष्य में किसी भी तरह वित्तीय दिक्कत नहीं आने देंगे।'
विज्ञापन

एफएसजी के आने से मजबूत हुआ लिवरपूल क्लब
एफएसजी के आने के बाद लिवरपूल ने खुद को यूरोप के अग्रणी क्लबों में से एक के रूप में फिर से स्थापित किया है। लिवरपूल ने चैंपियंस लीग खिताब जीतने के एक सीजन के बाद 2020 में 30 वर्षों में अपना पहला इंग्लिश लीग खिताब जीता था। इस सीजन भी यह टीम प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग खिताब जीतने की दौड़ में है।

ब्रिटिश राजनीति में भी सक्रिय हैं एलन मस्क
एरोल मस्क ने कहा कि लिवरपूल में उनके रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा, 'हम काफी भाग्यशाली हैं कि हम बीटल्स के बारे में काफी कुछ जानते हैं क्योंकि वे हमारे, मेरे परिवार के साथ बड़े हुए हैं।' जुलाई में सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी के चुने जाने के बाद से एलन मस्क ने खुद को ब्रिटिश राजनीति में शामिल पाया है। मस्क ने नए चुनाव का आह्वान करने के लिए अपने सोशल नेटवर्क 'एक्स' का उपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed