फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   el clasico 2021 Barcelona Fc will face real madrid in decisive match

अल क्लासिको: मैड्रिड के खिलाफ गोल का सूखा खत्म करने उतरेंगे मेसी, 6 मैचों से नहीं कर पाए हैं गोल

Sun, 11 Apr 2021 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Apr 2021 12:12 AM IST
सार

06 : मुकाबलों में रियल मैड्रिड के खिलाफ गोल नहीं कर पाए हैं मेसी  
26 : गोल हैं अल क्लासिको मुकाबलों में लियोनल के नाम 

विज्ञापन
el clasico 2021 Barcelona Fc will face real madrid in decisive match
लियोनेल मेसी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में बार्सिलोना (65)और रियल मैड्रिड (63) के बीच होने वाले अल क्लासिको मुकाबले में दोनों टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहीं एटलेटिको मैड्रिड (66) की बराबरी के मूड में होंगी। यह अल क्लासिको भिड़ंत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे मेसी का अंतिम अल क्लासिको मैच माना जा रहा है। 

विज्ञापन


अल्फ्रेडो डि स्टेफनो स्टेडियम में होने वाले मैच में बार्सिलोना गैर घरेलू मैदान में अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी। इससे रियल मैड्रिड के अपने खिताब की रक्षा के अभियान को भी झटका लग सकता है। बार्सिलोना ने घर से बाहर नौ लीग मैच लगातार जीते हैं। जबकि मैड्रिड का मनोबल चैंपियंस लीग में लिवरपूल पर जीत के कारण ऊंचा है। एटलेटिको मैड्रिड को अगले मैच में रियल बेटिस से भिड़ना है। इस हफ्ते के बाद लीग में आठ दौर बचेंगे।  
विज्ञापन


बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनल मेसी मैड्रिड के खिलाफ पिछले छह मुकाबलों में गोल न कर पाने का अपना मलाल दूर करना चाहेंगे। हालांकि इस सीजन में लीग में उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। वह अब तक 23 गोल कर चुके हैं। बार्सिलोना के गेरार्ड पिक और सर्जेई रोबर्टो चोट से उबर चुके हैं, दूसरी ओर मैड्रिड को अपने दो स्टार खिलाड़ियों सर्जियो रामोस और राफेल वाराने की कमी खल सकती है। रामोस के पांव में चोट है जबकि राफेल कोरोना संक्रमित होने के बाद एकांतवास में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अल क्लासिको : 
यह स्पेनिश भाषा का शब्द अंग्रेजी के क्लासिक शब्द की जगह उपयोग होता है। ला लीगा यानी स्पेनिश फुटबॉल लीग में इसे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड की भिड़ंत के लिए प्रयुक्त किया जाता है लेकिन दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाले मुकाबले को ही अल क्लासिको कहा जाने लगा है। 

मेसी का अंतिम अल क्लासिको:
मेसी का यह अंतिम अल क्लासिको मैच हो सकता है। उनका बार्सिलोना से अनुबंध इन गर्मियों में खत्म हो रहा है। अब 33 साल के हो चुके मेसी ने पिछली गर्मियों में क्लब छोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने दिसंबर में कहा था कि वह सीजन के अंत में निर्णय लेंगे कि भविष्य को लेकर उन्हें क्या फैसला करना है। उसके बाद क्लब के नए अध्यक्ष जोन लेपोर्टा आ चुके हैं। वह चाहते हैं कि मेसी बार्सिलोना से नया अनुबंध कर लें लेकिन मेसी ने अभी अपना मौन नहीं तोड़ा है।  

19 साल में की थी पहली हैट्रिक:
मेसी ने बार्सिलोना के लिए रियल मैड्रिड के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक 2007 में 19 साल की उम्र में की थी। जब मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था। पिछले एक दशक से छह बार के फीफा के श्रेष्ठ खिलाड़ी (बेलोन डि ओर अवॉर्ड ) मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच अच्छी होड़ रही है लेकिन 2018 में रोनाल्डो जुवेंटस में चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed