फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ecuador footballer Damian Diaz corona positive he will not play against brazil during next match

फुटबॉल में कोरोना: इक्वाडोर के मिडफील्डर डियाज कोविड-19 संक्रमित, अगले मुकाबले में खल सकती है कमी

Sun, 27 Jun 2021 02:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 27 Jun 2021 02:42 PM IST
सार

इक्वाडोर के तेज-तर्रार मिडफील्डर डेमियन डियाज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। कोपा अमेरिका फुटबॉल मुकाबले में इक्वाडोर का अगला मुकाबले ब्राजील से होगा। 

विज्ञापन
Ecuador footballer Damian Diaz corona positive he will not play against brazil during next match
डेमियन डियाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इक्वाडोर के मिडफील्डर डेमियन डियाज ब्राजील के खिलाफ कोपा अमेरिका फुटबॉल मुकाबले से एक दिन पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में उनके इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद बहुत कम है। ऐसे में इक्वाडोर की टीम को उनकी कमी खल सकती है। ब्राजील के खिलाफ इक्वाडोर का ये मुकाबला काफी अहम है। 

विज्ञापन


उधऱ इक्वाडोर की टीम ने सोशल मीडिया पर कहा कि डियाज ठीक हैं और उन्हें पृथकवास पर भेजा गया है। टीम ने कहा कि वह टीम में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं जो पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


इक्वाडोर की टीम अगर रविवार को ग्रुप बी में शीर्ष पर चल रहे गत चैंपियन ब्राजील को हरा देती है तो क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। मेजबान टीम के इस मुकाबले में मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने की उम्मीद है क्योंकि टीम का ग्रुप में शीर्ष पर रहना तय है
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था कोनमेबोल ने शुक्रवार को कहा था कि पिछले सोमवार तक हुए परीक्षण में कोपा अमेरिका में कोविड-19 के 166 ज्ञात मामलों को पता चला। इनमें से अधिकांश बाहरी कर्मचारी थे जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed