फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   East Bengal will debut this year in Indian super league

एक सदी पुराना क्लब ईस्ट बंगाल इस साल ISL में डेब्यू करेगा, नवंबर से शुरू होगा नया सीजन

Sun, 27 Sep 2020 05:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 27 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
East Bengal will debut this year in Indian super league
- फोटो : pti

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजकों ने रविवार को बताया कि प्रतिष्ठित क्लब ईस्ट बंगाल आगामी सत्र (2020) में इस फुटबॉल टूर्नामेंट में पदार्पण करेगा। नवंबर से शुरू होने वाले आईएसएल में एक सदी पुरानी इस क्लब के जुड़ने की संभावना तभी शुरू हो गई थी जब कोलकाता के इसके नए निवेशक श्री सीमेंट लिमिटेड ने लीग में प्रवेश करने के लिए बोली दस्तावेज मंगाया था।

विज्ञापन


श्री सीमेंट लिमिटेड और ईस्ट बंगाल के गठजोड़ को श्री सीमेंट ईस्ट बंगाल फाउंडेशन के रूप में जाना जाता है जिसने एफएसडीएल (आईएसएल का संचालन करने वाली इकाई) को बोली दस्तावेज सौंपे थे। टूर्नामेंट में ईस्ट बंगाल 11वीं टीम होगी। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल इसका आयोजन गोवा के तीन स्थलों पर होगा। आईएसएल में ईस्ट बंगाल का स्वागत करते हुए एफएसडीएल की अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि मोहन बागान के बाद उनके चिर- प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल के इस टूर्नामेंट से जुड़ने के बाद यह भारतीय फुटबॉल में एक शानदार विकास है। मोहन बागान एटीके के साथ गठजोड़ कर आईएसएल से जुड़ा है।
विज्ञापन


अंबानी ने यहां जारी बयान में कहा, 'ईस्ट बंगाल और उनके लाखों प्रशंसकों का स्वागत करना आईएसएल के लिए सुखद और गर्व का क्षण। विरासत वाले दोनों क्लबों यानी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान (अब एटीके मोहन बागान) का इसमें समावेश होना भारतीय फुटबॉल के लिए असीम संभावनाएं खोलेगा है, खासकर राज्य में प्रतिभा विकास के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed