फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Durand Cup Final match preview in hindi Diamond Harbour FC vs NorthEast United FC Salt Lake Stadium

Durand Cup Final: खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, शनिवार को डायमंड हार्बर एफसी से सामना

Fri, 22 Aug 2025 05:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 05:31 PM IST
सार

खिताबी मुकाबले में गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का सामना पहली बार फाइनल में पहुंची डायमंड हार्बर एफसी से होगा। यह मैच कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Durand Cup Final match preview in hindi Diamond Harbour FC vs NorthEast United FC Salt Lake Stadium
डूरंड कप की ट्रॉफी के साथ राष्ट्रपति - फोटो : PIB

विस्तार

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 134वें संस्करण का फाइलन शनिवार को कोलकाता में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में गत विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का सामना पहली बार फाइनल में पहुंची डायमंड हार्बर एफसी से होगा। यह मैच कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में खेला जाएगा। चैंपियन टीम को इस बार रिकॉर्ड 1.21 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह 137 साल पुराने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि होगी। 
विज्ञापन


डूरंड कप ऑर्गनाइजिंग कमेटी (डीसीओसी ) ने शनिवार को होने वाले भव्य फाइनल से पहले पूरी प्राइज मनी संरचना का एलान किया। इस साल डीसीओसी ने इनामी राशि में 250 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। पिछले सीजन के 1.2 करोड़ रुपये से इस बार इनामी राशि को बढ़ाकर रिकॉर्ड तीन करोड़ रुपये किया गया है। उल्लेखनीय है कि 134वां डूरंड कप 23 जुलाई 2025 से शुरू हुआ था। इसमें 24 टीमें छह ग्रुप में बंटी थीं और मुकाबले पांच शहरों जमशेदपुर, इम्फाल, कोकराझार, शिलांग और कोलकाता में खेले गए। 16 अगस्त से नॉकआउट चरण शुरू हुआ और अब तक 42 मैचों में चार लाख से अधिक दर्शक स्टेडियम में रोमांचक खेल का लुत्फ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed