फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Durand Cup: FC Goa beat Bengaluru FC 7-6 in sudden death to make it to the finals

डूरंड कप : गोवा ने बंगलूरू एफसी को सडन डेथ में 7-6 से हराया, फाइनल में बनाई जगह

Thu, 30 Sep 2021 05:25 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 05:25 AM IST
सार

एफसी गोवा सडन डेथ में बंगलूरू एफसी को रोमांचक मैच में 7-6 से हराया है।गोवा की ओर से देंवेद्र (आठवें मिनट) और रिडीम तलांग (72वें मिनट) ने गोल दागे। फाइनल में एफसी गोवा का सामना रविवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग से होगा।
 

विज्ञापन
Durand Cup: FC Goa beat Bengaluru FC 7-6 in sudden death to make it to the finals
एफसी गोवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एफसी गोवा सडन डेथ में बंगलूरू एफसी को 7-6 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पहली टीम बनी। अपनी गलती से पहला गोल खाने के बाद नवीन कुमार ने इसकी भरपाई करते हुए देमाइतफांग लिंगदोह की पेनाल्टी किक पर शानदार बचाव करके 16 स्पॉट किक के क्रम को खत्म किया।

विज्ञापन


नियमित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी। फाइनल में एफसी गोवा का सामना रविवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग से होगा। बंगलूरू को पहले ही मिनट में शिवशक्ति नारायणन ने बढ़त दिलाई और फिर 83वें मिनट में एक और गोल करके मैच को अतिरिक्त समय में खींचा। गोवा की ओर से देंवेद्र (आठवें मिनट) और रिडीम तलांग (72वें मिनट) ने गोल दागे।
विज्ञापन


पहली पांच पेनाल्टी पर दोनों टीमों ने चार-चार गोल किए जबकि एक-एक प्रयास विफल रहा। सडन डेथ में गोवा की टीम की ओर से पापुइया, माकन चोथे और क्रिस्टी डेविस ने गोल दागे। अजित कुमार और बेके ओरम ने बंगलूरू के लिए गोल किया जिसके बाद नवीन ने लिंगदोह के प्रयास को नाकाम करके गोवा को फाइनल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed