फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Durand Cup 2021: Delhi FC and Bangalore FC played a 2-2 draw football Group C match

डूरंड कप 2021 : फुटबॉल ग्रुप सी के रोमांचक मैच को दिल्ली और बंगलूरू एफसी ने 2-2 से ड्रॉ खेला

Sun, 19 Sep 2021 06:31 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 19 Sep 2021 06:31 AM IST
सार

दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले के ड्रॉ होने से ग्रुप सी की चारों टीमों के पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है। मैच के 27वें मिनट में शिव शक्ति के गोल से बंगलूरू ने खाता खोला। मैच के 58वें मिनट में विलिस के शानदार हेडर से टीम ने स्कोर बराबर किया।

विज्ञापन
Durand Cup 2021: Delhi FC and Bangalore FC played a 2-2 draw football Group C match
दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी ने शनिवार को यहां मोहन बागान मैदान पर 130वें डूरंड कप फुटबॉल में ग्रुप सी के रोमांचक मैच को 2-2 से ड्रॉ खेला। दिल्ली एफसी के लिए विलिस डीऑन प्लाजा (58वें, 62वें) ने दोनों गोल किए, जबकि बंगलूरू एफसी के लिए शिव शक्ति एन (27वें) और विद्यासागर सिंह (75वें) ने गोल दागे।

विज्ञापन


इस मुकाबले के ड्रॉ होने से ग्रुप सी की चारों टीमों के पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है। मैच के 27वें मिनट में शिव शक्ति के गोल से बंगलूरू ने खाता खोला। मैच के 58वें मिनट में विलिस के शानदार हेडर से टीम ने स्कोर बराबर किया।
विज्ञापन


त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रीय टीम के इस खिलाड़ी ने इसके चार मिनट में एक और गोल कर टीम को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। दिल्ली की टीम बढ़त हासिल करने के बाद लय में थी लेकिन बंगलूरु के विद्यासागर ने हरमनप्रीत सिंह के शानदार पास को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। ड्रॉ मुकाबले से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed