{"_id":"614a89032b6d8d53277ff91e","slug":"durand-cup-2021-delhi-fc-and-bangalore-fc-enter-the-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूरंड कप 2021 : दिल्ली और बंगलूरू एफसी ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
डूरंड कप 2021 : दिल्ली और बंगलूरू एफसी ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Wed, 22 Sep 2021 07:08 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:08 AM IST
सार
दिल्ली एफसी कल्याणी स्टेडियम में विलिस प्लाजा (53वें मिनट) के एकमात्र गोल से केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से पराजित किया। वहीं युवा भारती क्रीड़ागन में बंगलूरू ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय नौसेना को 5-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
delhi dynamos fc
विस्तार
दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कल्याणी स्टेडियम में विलिस प्लाजा (53वें मिनट) के एकमात्र गोल से दिल्ली ने केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से पराजित किया। प्लाजा का यह चौथा गोल है और वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं।
विज्ञापन
युवा भारती क्रीड़ागन में बंगलूरू ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारतीय नौसेना को 5-3 से शिकस्त दी। बंगलूरू के लिए हरमनप्रीत सिंह (61वें, 81वें मिनट) ने दो जबकि लियोन अगस्टिन (53वें मिनट), अजय छेत्री (75वें मिनट), हुइद्रोम थोई सिंह (90+2 मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारतीय नौसेना के लिए जिजो एफ (19वें मिनट), वीजी श्रेयस (30वें मिनट) और जे विजय (90+4 मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन