फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Draw vs Qatar is an answer to critics doubting our fitness India football coach Igor Stimac

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच ने कहा, कतर के खिलाफ इंडिया ने ड्रॉ खेल आलोचकों का मुंह बंद कर दिया

Wed, 11 Sep 2019 05:20 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 11 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Draw vs Qatar is an answer to critics doubting our fitness India football coach Igor Stimac
सुनील छेत्री

एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ से एक अंक बनाने से खुश भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने अपने खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में आत्ममुग्धता से बचने की सलाह दी है। क्रोएशिया के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को लय बरकरार रखते हुए आगामी मैचों में और अंक बनाने होंगे ।

विज्ञापन


उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बतौर कोच मैं बहुत ज्यादा बड़े लक्ष्य निर्धारित करके समय बर्बाद नहीं करना चाहता । कुछ दिन पहले ही हम ओमान से हारे थे । इसके बावजूद इस मैच में एशियाई चैम्पियन के खिलाफ एक अंक लेकर मैं बहुत खुश हूं ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा । मैं इस ड्रा के लिए अपनी टीम ही नहीं बल्कि कतर को भी बधाई देना चाहता हूं। भारतीय टीम के फिटनेस के स्तर पर ऊंगली उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कोच ने कहा कि मैच के बाद की गई हर टिप्पणी का मैं जवाब नहीं दे सकता, क्योंकि फुटबॉल के बारे में सभी को जानकारी नहीं है । हमारी टीम फिट है और हमने यह साबित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अब 15 अक्टूबर को बांग्लादेश से कोलकाता में खेलना है । कोच को उम्मीद है कि भारतीय फुटबाल के इस मक्का में मैदान खचाखच भरा होगा ।उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस मैच में 80000 दर्शक स्टेडियम में रहे । उन्हें हमारे समर्थन के लिए आना ही चाहिए।

 भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने मैच के बाद ट्वीट किया कि,

प्रिय भारत, यह मेरी टीम है और ये मेरे लड़के हैं। इस समय मैं कितना गर्व महसूस कर रहा हूं, इसका वर्णन नहीं कर सकता। तालिका के हिसाब से यह एक बड़ा परिणाम नहीं है, लेकिन मुकाबले के संदर्भ में यह बड़ा है। कोचिंग स्टाफ और ड्रेसिंग रूम को इसका बहुत बड़ा श्रेय जाता है।

 

 

Draw vs Qatar is an answer to critics doubting our fitness India football coach Igor Stimac
Gurpreet Singh Sandhu - फोटो : social Media

कतर के खिलाफ सुनील छेत्री की जगह कप्तानी करने वाले गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। इस मुकाबले से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में कुछ भी संभव है।संधू यूरोपियन क्लब से खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं। यही नहीं वह मोहम्मद सलीम, बाइचुंग भूटिया, सुनील छेत्री और सुब्रत पाल के बाद यूरोप में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। संधू पहले ऐसे भारतीय हैं जो यूईएफए यूराेप लीग में खेले। संधू भारतीय टीम के गोल पोस्ट पर चट्टान की तरह अड़े रहे, जिसे कतर के खिलाड़ी ढिगा नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed