{"_id":"4e596f0e-58d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dempo-doing-rethink-on-shah-rukh-khan-buying-stake-in-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को हिस्सेदारी बेचने पर डेम्पो असमंजस मे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
शाहरुख को हिस्सेदारी बेचने पर डेम्पो असमंजस मे
पणजी/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jan 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान का गोवा की डेम्पो फुटबाल टीम में हिस्सेदारी खरीदने को प्रस्ताव खटाई में पड़ता नजर आ रहा है क्योंकि शाहरुख उतने मैचों में मौजूद नहीं रह पा रहे हैं, जो नियमों के तहत जरूरी है। डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब के मालिक श्रीनिवास डेम्पो ने कहा कि यह करार होना मुश्किल है क्योंकि शाहरुख के पास मैच देखने आने का समय नहीं है जो कि जरूरी है।
विज्ञापन
क्लब ने आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मालिक शाहरुख से क्लब में हिस्सा खरीदने का अनुरोध किया था। डेम्पो ने कहा, ‘प्रस्ताव अभी प्रक्रिया में है और इसे आधिकारिक रूप से रद्द नहीं किया गया है।’
विज्ञापन
समझौते के मसौदे में उल्लिखित एक प्रावधान के तहत शाहरुख को हर साल आठ से दस मैचों में मौजूद रहना होगा। डेम्पो ने कहा, ‘शाहरुख ने कहा है कि उनके लिये यह मुश्किल होगा। अभी हमने उन्हें जवाब नहीं दिया है।’
विज्ञापन