{"_id":"61661da78ebc3e05c60f1a9e","slug":"delhi-fc-beat-kerala-united-2-1-to-qualify-for-next-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: जीत की हैट्रिक के साथ दिल्ली एफसी आई लीग के अगले दौर में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: जीत की हैट्रिक के साथ दिल्ली एफसी आई लीग के अगले दौर में
Wed, 13 Oct 2021 05:14 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:14 AM IST
सार
दिल्ली तीन मैचों में नौ अंकों के साथ अपने ग्रुप बी में शीर्ष पर है। एक अन्य मैच में केंकरे एफसी ने कॉर्बेट एफसी से गोलरहित ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
दिल्ली एफसी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए केरल यूनाइटेड एफसी को 2-1 से हराकर जीत की हैट्रिक के साथ आई लीग फुटबॉल क्वालिफायर के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए कप्तान अनवी अली (47वें) और स्थानापन्न खिलाड़ी हिमांशु जांगड़ा (60वें मिनट) ने गोल किए। केरल की ओर से एकमात्र गोल ऋषि धात ने 23वें मिनट में किया।
विज्ञापन
दिल्ली तीन मैचों में नौ अंकों के साथ अपने ग्रुप बी में शीर्ष पर है। एक अन्य मैच में केंकरे एफसी ने कॉर्बेट एफसी से गोलरहित ड्रॉ खेला।