फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   David Beckham, Son Brooklyn Involved in Car Crash.

लंदन में बेटे के साथ डेविड बैकहम का एक्सीडेंट

Mon, 01 Dec 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
अमर उजाला/ दिल्ली Updated Mon, 01 Dec 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
David Beckham, Son Brooklyn Involved in Car Crash.
ऐसा लगता है कि खेल से जुड़े खिलाड़ियों और अन्य लोगों के लिए यह समय बेहद खराब चल रहा है।
विज्ञापन


क्रिकेटर फिल ह्मूज और एक अंपायर की मौत के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बैकहम और उनके 15 वर्षीय बेटा ब्रूकलिन का लंदन में एक्सीडेंट हो गया।

पूर्व फुटबॉल स्टार बैकहम और बेटा ब्रूकलिन जिस कार ‘एयरबैग्स’ में बैठे थे वह लंदन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब डेविड हर्टफोर्डशर में आर्सेनल के मैदान पर हुए फुटबॉल मैच से अपने सबसे बड़े बेटे को वापस ला रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि इस दुर्घटना में 39 वर्षीय डेविड और उनके बेटे को कोई चोट नहीं आई है जबकि कथित तौर पर दूसरी गाड़ी में बैठे 2 लोगों को भी चोट नहीं लगी। ब्रूकलिन आर्सेनल की अंडर- 16 टीम की ओर से हर्टफोर्डशर के लंदन कोल्ने में ब्राइटन और होव एल्बियन के खिलाफ खेल रहे थे। वह इसी महीने अल्प समय के अनुबंध पर लंदन की इस टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता और बेटा दोनों ही दुघर्टना के बाद चलने की हालत में थे, लेकिन उनकी ऑडी RS6 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और प्रयोग के लायक नहीं थी।

डेविड बैकहम पिछले साल अक्तूबर में भी बेवेर्ली हिल्स में एक कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। बैकहम के 2 अन्य बेटे (12 साल के रोमियो और 9 साल के क्रूज) भी आर्सेनल की युवा टीमों की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed