{"_id":"5ea24e1b8ebc3e90541fe411","slug":"david-beckham-part-owner-of-the-major-league-soccer-club-inter-miami-joins-all-in-challenge-to-help-covid-19-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस फंड जुटाने की मुहिम में जुटे बेकहम, शुरू की अनूठी मुहिम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना वायरस फंड जुटाने की मुहिम में जुटे बेकहम, शुरू की अनूठी मुहिम
Fri, 24 Apr 2020 07:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
डेविड बेकहम
- फोटो : getty
मेजर लीग फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बेकहम ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ धन जुटाने के लिए अनूठी मुहिम शुरू की है जिसमें उनके साथ ‘फाइव आन फाइव मैच’ खेलने का मौका मिलेगा। यह उस पैकेज का हिस्सा है जिसमें इंग्लैंड के इस स्टार फुटबॉलर के साथ लंच करने और ओनर्स बॉक्स में बैठकर मैच देखने का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह नीलामी ऑल इन चैलेंज का हिस्सा है जिसका मकसद कोरोना वायरस महामारी में गरीबों के लिए खाने का बंदोबस्त कर रहे संगठनों की मदद करना है। इनमें ‘मील ऑन व्हील्स’, ‘नो किड हंगरी’, ‘अमेरिकाज फूड फंड’, ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ और ‘फीडिंग अमेरिका’ शामिल हैं। मेजर लीग का सत्र 12 मार्च को ही खत्म कर दिया गया था ।
विज्ञापन