{"_id":"21a5e366-5a24-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"david-beckham-and-his-family-will-live-in-rented-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के घर में रहेंगे बेकहम दंपति","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
किराए के घर में रहेंगे बेकहम दंपति
लास एंजिल्स/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jan 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश राजघराने के दामाद और मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम पत्नी विक्टोरिया संग लंदन में किराए के घर में रहेंगे। लंबे समय बाद इस दंपत्ति ने अपने बच्चों के साथ लंदन लौटने का फैसला किया है। एक वेबसाइट के मुताबिक बेकहम और विक्टोरिया खर्च में कटौती करने के लिए किराए के घर में रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी बेकहम पहले लंदन में एक घर खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन के मेफेयर, केनसिंग्टन व हॉलैंड पार्क जैसे इलाकों में खरीदारी के लिए मकान तलाशे। लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण उन्होंने किराए के मकान में रहने का फैसला किया है। किराए के मकान में बेकहम दंपत्ति के साथ उनके बच्चे भी रहेंगे। बेकहम जल्द ही अपने बच्चों 13 वर्षीय ब्रूकलिन, 10 वर्षीय रोमीयो, सात वर्षीय क्रूज व 17 माह की हार्पर के साथ किराए के घर में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट के मुताबिक डेविड की अब भी मेजर लीग सॉसर में रुचि है और उन दोनों को लॉस एंजिल्स में रहना पसंद है। इसलिए उन्हें लगा कि अभी संपत्ति में इतना खर्च करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन