फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Czechia, Sweden and Turkiye qualify for FIFA World Cup 2026 after thrilling playoff victories

FIFA WC 2026: चेकिया के बाद स्वीडन-तुर्किये की भी फीफा विश्व कप में एंट्री, रोमांचक मुकाबलों में दर्ज की जीत

Wed, 01 Apr 2026 03:02 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 01 Apr 2026 03:02 PM IST
सार

चेकिया, स्वीडन और तुर्किये ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया। तुर्किये ने 24 साल बाद, जबकि चेकिया ने 20 साल बाद वापसी की, वहीं स्वीडन ने पोलैंड को हराकर बदला लिया।

विज्ञापन
Czechia, Sweden and Turkiye qualify for FIFA World Cup 2026 after thrilling playoff victories
स्वीडन की टीम - फोटो : IANS

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 के लिए चेकिया, स्वीडन और तुर्किये की टीमों ने भी क्वालिफाई कर लिया है। तीनों टीमों ने प्लेऑफ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्वकप के मेन इवेंट में जगह बनाई।
विज्ञापन

24 साल बाद तुर्किये की वापसी
तुर्किये ने कोसोवो टीम को कड़े मुकाबले में हराकर 24 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी की। मैच का इकलौता गोल करीम अक्तुरकोग्लू ने किया। साथ ही मैच में केनान यिलदिज और ओर्कुन कोकू ने भी अहम भूमिका निभाई। तुर्किये अब ग्रुप डी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पराग्वे के साथ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीडन ने पोलैंड से लिया बदला
स्वीडन ने रोमांचक मुकाबले में पोलैंड को हराकर क्वालिफाई किया। एंथनी एलांगा और विक्टर ग्लोकेरेस ने अहम गोल किए। मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक गया और अंत में स्वीडन ने बाजी मारी। स्वीडन अब ग्रुप एफ में नीदरलैंड, जापान और ट्यूनीशिया के साथ होगा।
विज्ञापन

20 साल बाद चेकिया की वापसी
चेकिया ने डेनमार्क को पेनल्टी शूटआउट में हराकर 20 साल बाद वर्ल्ड कप में जगह बनाई। निर्णायक पेनल्टी माइकल सैदलिक ने गोल में बदली। डेनमार्क के लिए सिर्फ क्रिश्चियन एरिक्सन ही पेनल्टी में सफल रहे। चेकिया अब ग्रुप ए में मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया के साथ खेलेगा।

रोमांच से भरे मुकाबले
तीनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कहीं पेनल्टी शूटआउट का ड्रामा हुआ तो कहीं आखिरी मिनट में गोल दागा गया। और कहीं 20-24 साल बाद ऐतिहासिक वापसी हुई है। कुल मिलाकर फीफा विश्वकप रोमांचक रहने वाला है। इटली के बाहर होने ने भी सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed