फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   croatia takes away the heart of fans before final of fifa world cup 2018

फीफा विश्व कप 2018 विशेष: कप से पहले ले गई दिल क्रोएशिया...!

Fri, 13 Jul 2018 06:11 AM IST
मास्को के लुजनिकी स्टेडियम से प्रकाश पुरोहित
मास्को के लुजनिकी स्टेडियम से प्रकाश पुरोहित Updated Fri, 13 Jul 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
croatia takes away the heart of fans before final of fifa world cup 2018
क्रोएशिया

एक दिन पहले ही, पहले सेमीफाइनल का जिस तरह फ्रांस और बेल्जियम ने बिगाड़ा किया था, उसका उतारा ही था मास्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल! यादगार खेल का मुजाहिरा किया दोनों टीम ने, खास तौर पर क्रोएशिया ने। 

विज्ञापन


पहले पांच मिनट में ही डी के बाहर फ्री किक से गेंद सीधे जाली में चली गई थी और लग रहा था इंग्लैंड अपने रंग में आ चुका है। जब आधे समय तक एक गोल का कर्ज नहीं उतरा, तो लगा अब मुश्किल है और ऐसे ही वक्त में क्रोएशिया ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके पहले गोल पोस्ट से टकरा कर गेंद बाहर जा चुकी थी, लेकिन क्रोएशिया ने हमलों की जैसे बौछार ही कर रखी थी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इसका नमूना था क्रोएशिया का खेल।
विज्ञापन


इंग्लैंड के साथ गलत यह हुआ कि शुरुआती पांच मिनट में ही गोल हो गया और पहले हाफ में दूसरा गोल किधर से भी नहीं हुआ। बस, यहीं इंग्लैंड ने गति धीमी कर ली। ऐसा नहीं है कि गोल की कोशिश नहीं हुई, इंग्लैंड ने भी बराबरी से हमले किए, लेकिन जो लचक क्रोएशिया के खेल में नजर आई, इंग्लैंड के पास नहीं थी। कई बार तो गेंद यूं छीने ले रहे थे, जैसे कोई मुंह से कौर चुरा ले। क्रोएशिया टीम में ऐसा बड़ा नाम कोई नहीं है, लेकिन पूरी टीम मिल कर बड़ा काम करने की ताकत और कूबत रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कह सकते हैं, इससे बेहतर सेमीफाइनल नहीं हो सकता था। स्टेडियम में पौन लाख फुटबॉल प्रेमी बुधवार को जैसे धन्य हो गए कि उनकी पसंद की कोई टीम नहीं थी, लेकिन खेल यूं देखा, जैसे अपनी ही टीम खेल रही हो। यह भी अचरज की बात है कि बुधवार रात के तीनों गोल एक ही तरफ के गोल पोस्ट पर हुए! 


पहले हाफ में इंग्लैंड ने जिधर गोल मारा था, दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने मार दिया। एडिशनल पंद्रह मिनट में इंग्लैंड ने कुछ नहीं किया और दूसरे पंद्रह मिनट में क्रोएशिया ने फिर वहीं गोल कर दिया। क्या उस तरफ ढाल हो गया है, या हवा का कोई असर था... पर हां, यह सोचने वाली बात तो है!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed