फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi

FIFA WC: लगातार 11वीं बार यूरोपीय देश ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा, क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया

Sat, 17 Dec 2022 11:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Dec 2022 11:26 PM IST
सार

Croatia vs Morocco FIFA World Cup 2022 Highlights: तीसरे स्थान के लिए मैच में गत क्रोएशिया ने जाएंट किलर्स के नाम से मशहूर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है। क्रोएशिया की वर्ल्ड रैंकिंग 12 है, जबकि मोरक्को 22वें स्थान पर है। यह मैच खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन
Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही - फोटो : FIFA/वेबसाइट

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान के लिए मैच में क्रोएशिया ने 'जाएंट किलर' के नाम से मशहूर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया। मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले यानी 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग क्रोएशियाई टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन

पिछले 11 वर्ल्ड कप से यूरोपीय देश को तीसरा स्थान

Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
क्रोएशियाई टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
पिछले 11 विश्व कप में तीसरा स्थान किसी यूरोपियन देश ने ही हासिल किया है। 1978 में ब्राजील तीसरे स्थान पर आने वाली आखिरी लैटिन अमेरिकी यानी यूरोप के बाहर की टीम थी। तब ब्राजील ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में इटली को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन

Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
लुका मॉड्रिच और क्रोएशियाई टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
पिछले दो विश्व कप में क्रोएशिया का शानदार प्रदर्शन
क्रोएशिया की टीम पिछले दो विश्व कप को मिलाकर कुल 14 मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। क्रोएशिया ने छह मैच जीते हैं और छह मैच ड्रॉ रहे। टीम ने 2018 वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस के हाथों 4-2 से गंवाया था। वहीं, इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना से 3-0 से हार गई थी।
विज्ञापन

Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
क्रोएशिया की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
पहले हाफ में बढ़त के बाद क्रोएशिया का 100% जीत का रिकॉर्ड
क्रोएशिया की टीम ने विश्व कप मैच में जब भी हाफ-टाइम में बढ़त बनाई है, टीम वह मैच हमेशा जीती है। ऐसे सात मैचों में क्रोएशियाई टीम ने सभी सातों मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मोरक्को की टीम पहले हाफ में पिछड़ने पर विश्व कप में सात में से छह मैच गंवा चुकी है। एक मैच ड्रॉ रहा है।

Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
हेडर से गोल दागते ग्वार्दियोल - फोटो : FIFA/वेबसाइट
क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने बनाया रिकॉर्ड
जोस्को ग्वार्दियोल ने क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनकी उम्र इस मैच में 20 साल और 328 दिन कीरही। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था।

ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच का गोल होने में दूसरा सबसे ज्यादा योगदान है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। मेसी का 16 गोल में योगदान रहा है।

Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
क्रोएशिया के लिए ओरसिच ने दूसरा गोल किया - फोटो : FIFA/वेबसाइट
क्रोएशियाई कप्तान मॉड्रिच का आखिरी वर्ल्ड कप मैच
क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्व कप मैच रहा। वह इस टूर्नामेंट में इस साल कोई गोल नहीं कर पाए, लेकिन अपने जज्बे से सभी फैन्स का दिल जीत लिया। अपनी कप्तानी में वह लगातार दूसरी बार टीम को अंतिम चार में लेकर गए थे। पिछली बार टीम फाइनल में हारी थी, जबकि इस बार तीसरे स्थान पर रही। क्रोएशिया की टीम इससे पहले साल 1998 में भी तीसरे स्थान पर रही थी।

मोरक्को ने अच्छा प्रदर्शन किया

Croatia defeated Morocco in third place match: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
मोरक्को की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मोरक्को ने इस विश्व कप शानदार प्रदर्शन किया। राउंड ऑफ-16 में टीम ने विश्व कप जीतने की दावेदार स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया। सेमीफाइनल में टीम डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से 2-0 से हार गई थी। इसके बाद अब उसे तीसरे स्थान के लिए मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। इस विश्व कप में टीम चौथे स्थान पर रही। यह किसी भी अफ्रीकन देश द्वारा फीफा वर्ल्ड कप में हासिल किया गया सर्वश्रेष्ठ स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed