फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo vs Lionel Messi, Who scored more free-kick goals? Top 10 Free-kick Goals In football history

Messi vs Ronaldo: मेसी या रोनाल्डो, फ्री-किक पर गोल करने में कौन बेहतर? जानें दोनों के शॉट में क्या है अंतर

Sat, 08 Apr 2023 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Apr 2023 08:42 AM IST
सार

फ्री-किक पर सबसे ज्यादा गोल करने के मामले पर्नामबुकानो सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने करियर में फ्री-किक से कुल 77 गोल दागे थे। पर्नामबुकानो ने ही नकल-बॉल शूट की तकनीक का इजात किया था।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo vs Lionel Messi, Who scored more free-kick goals? Top 10 Free-kick Goals In football history
मेसी vs रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुटबॉल में अब भी फैंस के बीच पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बीच बेस्ट प्लेयर को लेकर बहस देखने को मिलती है। हालांकि, पिछले साल मेसी के फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस बहस पर कुछ समय के लिए विराम जरूर लगा था, लेकिन रोनाल्डो के हाल फिलहाल में लगातार दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो गोल दागने के बाद इस बहस को और तूल मिल गई है। रोनाल्डो ने लिस्टेंस्टीन और लग्जमबर्ग के खिलाफ कुल मिलाकर चार गोल दागे थे। इनमें से एक गोल रोनाल्डो ने फ्री-किक पर दागा था। लग्जमबर्ग के बॉक्स के बाहर से शूट कर रोनाल्डो ने गोल किया था। 
विज्ञापन

इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने फुटबॉल करियर में सिर्फ फ्री-किक से गोल की संख्या 60 कर ली। वहीं, इस तरह से गोल करने के मामले में वह मेसी से दो गोल पीछे हैं। फ्री-किक पर मेसी ने क्लब और अंतरराष्ट्रीय करियर को मिलाकर 62 गोल दागे हैं। हम फ्री-किक से दोनों के गोल करने की क्षमता पर एनालिसिस कर रहे हैं। आइए पहले जानते हैं फ्री-किक है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री-किक कितने प्रकार के होते हैं?

Cristiano Ronaldo vs Lionel Messi, Who scored more free-kick goals? Top 10 Free-kick Goals In football history
फ्री-किक लेते डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल में खेल को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया को फ्री-किक कहते हैं। यह विपक्षी टीम के फाउल यानी किसी नियम का उल्लंघन करने पर दूसरी टीम को इनाम के तौर पर दिया जाता है। फ्री-किक भी दो प्रकार का होता है- इनडायरेक्ट फ्री-किक और डायरेक्ट फ्री-किक। इनडायरेक्ट फ्री-किक को गोल करने पर या किसी टीम के गोल अटेम्प्ट करने पर दूसरी टीम को इनाम के तौर पर दिया जाता है। किसी भी तरह से खेल के रुकने पर खेल को दोबारा शुरू करने के लिए यह फ्री-किक विपक्षी टीम को दी जाती है।

इन मामलों में दी जाती है दूसरी टीम को इनडायरेक्ट फ्री-किक 
  • यदि खिलाड़ी खतरनाक तरीके से खेल रहा हो
  • एक खिलाड़ी दूसरी टीम के खिलाड़ी को बिना छुए आगे बढ़ने से रोकता है
  • कोई खिलाड़ी अगर दूसरी टीम के खिलाड़ी पर अश्लील या अपमानजनक भाषा या इशारों का प्रयोग करता है
  • कोई फुटबॉलर अगर दूसरी टीम के गोलकीपर को गेंद को पकड़ने से रोकता है
  • गोलकीपर के शॉट लगाने के दौरान अगर सामने वाली टीम का प्लेयर अगर इसमें अड़चन डालता है और फुटबॉल को किक करने की कोशिश करता है।
  • यदि किसी टीम का गोलकीपर गेंद के साथ कोई छेड़छाड़ करता है तो भी इनडायरेक्ट फ्री-किक दी जाती है।

Why Leo Messi Is so Good at Free Kicks but so Average at Penalties | News,  Scores, Highlights, Stats, and Rumors | Bleacher Report

डायरेक्ट फ्री-किक एक टीम को तब इनाम स्वरूप दी जाती है जब विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी अपने बॉक्स के आसपास सामने वाली टीम के खिलाड़ी पर फाउल करता है यानी गलत तरीके से टैकल करता है, उसे धक्का देता है या उसे गिरा देता है। इसके अलावा हैंडबॉल होने पर भी डायरेक्ट फ्री-किक अवॉर्ड किया जाता है। जिस टीम को फ्री-किक इनाम के तौर पर मिलता है उसका कोई स्पेशलिस्ट फुटबॉलर बॉक्स के आसपास से सीधे गोलपोस्ट पर शूट कर गोल करने की कोशिश करता है। 

डायरेक्ट फ्री-किक कब दी जाती है-
  • जब कोई खिलाड़ी लापरवाही से खेलता है
  • कोई फुटबॉलर नियम तोड़ने के लिए एक्स्ट्रा पावर लगाता है
  • जब कोई फुटबॉलर हैंडबॉल करता हुआ पाया जाता है।
  • कोई फुटबॉलर सामने वाली टीम के खिलाड़ी को छूकर या धक्का देकर या पैर फंसाकर रोकता या पकड़ता है

Direct Free Kicks in Football - Why Are They Awarded & How To Take Them &  Where Did They Come From | Football-Stadiums.co.uk
विज्ञापन

फ्री-किक से किसने किए सबसे ज्यादा गोल

यह भी एक तरह की कला है, जिसमें हर फुटबॉलर को महारत हासिल नहीं होती है। जुनिनो पर्नामबुकानो को इसमें महारत हासिल थी। मौजूदा समय में मेसी और रोनाल्डो फ्री-किक पर गोल करने में एक्सपर्ट हैं। फ्री-किक पर सबसे ज्यादा गोल करने के मामले पर्नामबुकानो सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने करियर में फ्री-किक से कुल 77 गोल दागे थे। पर्नामबुकानो ने ही नकल-बॉल शूट की तकनीक का इजात किया था। वहीं, फ्री-किक पर गोल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में मेसी आठवें और रोनाल्डो 10वें स्थान पर हैं। इस टॉप-10 की लिस्ट में मेसी और रोनाल्डो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौजूदा समय में फुटबॉल खेल रहे हैं। 

Cristiano Ronaldo vs Lionel Messi, Who scored more free-kick goals? Top 10 Free-kick Goals In football history
टॉप-10 फ्री-किक गोल स्कोरर्स की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
मेसी और रोनाल्डो में से फ्री-किक में कौन बेहतर?
मेसी हर 16.4वें मैच में फ्री-किक पर एक गोल करते हैं, जबकि रोनाल्डो हर 19.3वें मैच में इस तरह से गोल करते हैं। यानी फ्री-किक पर रोनाल्डो का सक्सेस रेट मेसी से कम है। फ्री-किक पर मेसी के गोल दागने का सक्सेस रेट 9.1 प्रतिशत है, जबकि रोनाल्डो का सक्सेस रेट 6.4 प्रतिशत है। दोनों के अलग-अलग प्रतियोगिताओं में फ्री-किक पर गोल करने के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मेसी इसमें भी आगे हैं। पहले रोनाल्डो और मेसी के फ्री-किक के कुछ वीडियोज देखें-

रोनाल्डो के फ्री-किक
मेसी के फ्री-किक

आंकड़े क्या कहते हैं?

किसी देश की फुटबॉल लीग में मेसी ने 41 गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो ने लीग मैचों में 34 गोल फ्री-किक से किए हैं। मेसी फिलहाल फ्रेंच लीग लीग-वन और रोनाल्डो साउदी फुटबॉल लीग में खेल रहे हैं। गोल कन्वर्जन रेट की बात करें तो लीग फुटबॉल में मेसी हर 13.9वें मैच में और रोनाल्डो हर 19.4वें मैच में फ्री-किक पर गोल दागते हैं। वहीं, चैंपियंस लीग में मेसी ने पांच और रोनाल्डो ने 12 गोल फ्री-किक से किए हैं।

Cristiano Ronaldo is the player who has scored the most free-kick goals  over the last five Liga seasons | Real Madrid CF

चैंपियंस लीग में रोनाल्डो का गोल कन्वर्जन रेट बेहतर है। वह हर 16.1वें मैच में फ्री-किक को गोल में तब्दील करते हैं, जबकि मेसी ऐसा हर 23.9वें मैच में करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोनाल्डो मेसी से आगे हैं। रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 और मेसी ने 10 गोल फ्री-किक से किए हैं। मेसी हर 17.4 मैच में फ्री-किक को गोल में बदलते हैं, जबकि रोनाल्डो हर 18वें मैच में फ्री-किक पर गोल करते हैं। अन्य प्रतियोगिताओं में मेसी ने छह और रोनाल्डो ने तीन गोल फ्री-किक पर दागे हैं। 

मेसी और रोनाल्डो के फ्री-किक स्टाइल

मेसी और रोनाल्डो दोनों ही फ्री किक लेने के मामले में एक-दूसरे के विपरीत हैं। अपने मैनचेस्टर युनाइटेड (शुरुआती करियर) करियर के दौरान रोनाल्डो काफी ताकतवर शॉट से गोल करने के लिए जाने गए। उनका पहला युनाइटेड गोल ही फ्री-किक से था। कुछ साल बाद उन्होंने पोर्ट्समाउथ के खिलाफ विश्व प्रसिद्ध "नकलबॉल" तकनीक से गोल दागा था और दुनियाभर में छा गए थे। इसके बाद चैंपियंस लीग में आर्सेनल के खिलाफ उन्होंने फ्री-किक पर एक असंभव दूरी से स्कोर किया था।

2008 में रियल मैड्रिड में आने से पहले रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए आखिरी दो सीजन में से प्रत्येक सीजन में पांच गोल दागे। अपने ला लिगा (स्पैनिश लीग) करियर में रोनाल्डो इस शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए रियल मैड्रिड के लिए  पहले पांच सीजन में 23 डायरेक्ट फ्री-किक गोल किए। हालांकि, रियल मैड्रिड में अपने अंतिम चार सीजन में केवल नौ फ्री-किक गोल ही कर पाए। युवेंतस में तीन सीजन में वह सिर्फ एक फ्री-किक गोल ही कर सके।

Fifteen years on from Portsmouth stunner, was Ronaldo ever a great free-kick  taker?

रोनाल्डो से अलग है मेसी का स्टाइल

एक फ्री-किक स्पेशलिस्ट के रूप में मेसी की यात्रा रोनाल्डो के लगभग विपरीत रही है। मेसी मार्च 2012 में बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, उस समय उन्होंने सिर्फ पांच फ्री-किक गोल किए थे, जबकि रोनाल्डो उस वक्त तक इस तरह से 30 गोल दाग चुके थे। इसके बाद मेसी के लिए सबकुछ बदल गया। उन्होंने सिर्फ 2012 में सात फ्री-किक गोल दागे। अगले सात वर्षों के लिए हर साल औसतन फ्री-किक पर छह गोल दागे। मेसी ने 2018 में एक ही कैलेंडर ईयर में 10 फ्री-किक गोल करने में कामयाबी हासिल की। उसके बाद 2019 में फ्री-किक से आठ और गोल दागे। पिछले साल विश्व कप में भी मेसी का जलवा देखने को मिला था।

Messi registers 800th career goal as Argentina return to action | Daily  Sabah

अपने करियर के दूसरे भाग में मेसी का फ्री-किक स्पेशनलिस्ट के रूप में परिवर्तन फैंस के लिए काफी चौंका देने वाला रहा है। उन्होंने एक खास तरह की गिफ्ट मिली है। वह फ्री-किक पर ज्यादातर बनाना शॉट से गोल दागते हैं। गैंद उनके पैर से छूटने के बाद केले के आकार में शेप लेती हुई गोलपोस्ट तक पहुंचती है और सीधे गोल में जाकर गिरती है। गोलकीपर बस देखता ही रह जाता है। रोनाल्डो की तुलना में मेसी की फ्री-किक में पावर यानी ताकत नहीं होती है, लेकिन परफेक्शन के आधार पर मेसी गोल करने में कामयाब होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed