कीर्तिमान: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की एक और उपलब्धि, यूरोपीय देश की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय देश से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनका 181वां मुकाबला था और उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के अपने पुराने साथी स्पेन के सर्जिओ रामोस (180) को पीछे छोड़ दिया।
विस्तार
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कतर के खिलाफ दोस्ताना मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने यूरोपीय देश से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनका 181वां मुकाबला था और उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के अपने पुराने साथी स्पेन के सर्जिओ रामोस (180) को पीछे छोड़ दिया।
शनिवार को खेले गए मैच में रोनाल्डो ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा। इसी के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या बढ़कर 112 हो गई। पुर्तगाल ने क़तर के खिलाफ इस मैच में कुल तीन गोल किए और विश्व कप के मेजबान देश को 3-0 से हराया।
No player has scored more international goals (112).
— Manchester United (@ManUtd) October 9, 2021
No player has scored against more nations (46).@Cristiano 👑 pic.twitter.com/TjaFfwec9P
रोनाल्डो ने पिछले महीने ही ईरान के अली देइ के 109 गोल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था, जब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो गोल दागे थे। पुर्तगाल मंगलवार को लक्जमबर्ग के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग के अपने अभियान की शुरुआत करेगा।