फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Scores On 181st International Appearance for European nation

कीर्तिमान: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की एक और उपलब्धि, यूरोपीय देश की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया

Sun, 10 Oct 2021 03:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Oct 2021 03:11 PM IST
सार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय देश से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनका 181वां मुकाबला था और उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के अपने पुराने साथी स्पेन के सर्जिओ रामोस (180) को पीछे छोड़ दिया।  

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Scores On 181st International Appearance for European nation
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter@ManUtd

विस्तार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कतर के खिलाफ दोस्ताना मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने यूरोपीय देश से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनका 181वां मुकाबला था और उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के अपने पुराने साथी स्पेन के सर्जिओ रामोस (180) को पीछे छोड़ दिया।  

विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मैच में रोनाल्डो ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा। इसी के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या बढ़कर 112 हो गई। पुर्तगाल ने क़तर के खिलाफ इस मैच में कुल तीन गोल किए और विश्व कप के मेजबान देश को 3-0 से हराया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो ने पिछले महीने ही ईरान के अली देइ के 109 गोल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था, जब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो गोल दागे थे। पुर्तगाल मंगलवार को लक्जमबर्ग के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग के अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed